राजस्थान में कल 10 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने का टारगेट, डोज की खेप पहुंची जयपुर

जयपुर। राजस्थान में जिन युवाओं को अब तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगी है उनके लिए ये जरूरी खबर है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 25 जून को पूरे राज्य में वैक्सीनेशन का मेगा कैंपेन चलाने जा रहा है। इस दौरान 10 लाख लोगों को एक दिन में वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें ज्यादातर 18-44 साल की एज ग्रुप के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

राजस्थान की स्थिति देखें तो अब भी 18-44 एज ग्रुप के 57.27 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, जबकि राज्य में इस एज ग्रुप के लोगों की संख्या करीब 3.25 करोड़ से ज्यादा है। बुधवार को राज्य में इस एज ग्रुप के 2.61 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो तीसरी लहर आने से पहले इस एज ग्रुप के ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस एज ग्रुप के लोगों को जल्दी से जल्दी वैक्सीन की पहली डोज देने की योजना है। वैक्सीनेशन के निदेशक डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में करीब 2500 से ज्यादा सेंटर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें 10 लाख डोज लगाने का हमारा टारगेट है।

8.50 लाख डोज की खेप आई

वैक्सीनेशन के इस बड़े अभियान के लिए बुधवार देर रात 8.50 लाख डोज की खेप जयपुर पहुंची है। आज भी जयपुर में बड़ी संख्या में वैक्सीन की खेप पहुंचने की संभावना है। राज्य में 29 जून तक लगातार वैक्सीन आएगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। केन्द्र सरकार ने जुलाई तक राज्य को 65.20 लाख डोज देने का कोटा निर्धारित किया है, लेकिन चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने इस कोटे को 65.20 लाख से बढ़ाकर 1.50 करोड़ करने की मांग की है। क्योंकि जाे कोटा केन्द्र ने निर्धारित किया है उसमें से 16.30 लाख तो प्राइवेट अस्पतालों को ही मिल जाएगी।

राजस्थान की वैक्सीनेशन की स्थिति

पूरे देश में वैक्सीनेशन के मामले में राजस्थान चौथे नंबर पर आता है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात के बाद राजस्थान ऐसा प्रदेश है, जहां सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी है। राज्य में अब तक कुल 1 करोड़ 86 लाख 36 हजार से ज्यादा लोगों को 2 करोड़ 23 लाख 76 हजार से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 60 प्लस एज ग्रुप के 55.16 लाख लोगों को, 45 से 59 एज ग्रुप के 62.65 लाख लोगों और 18 से 44 एज ग्रुप के 57.27 लाख से ज्यादा लोगों को अब तक वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...