स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य महाराज विधायक हवामहल ने रामकथा के पोस्टर का विमोचन किया

6 नवंबर को निकलेगी शाही लवाजमे के साथ भव्य कलशयात्रा

जयपुर। श्रीबालाजी गौशाला संस्थान, सालासर के सान्निध्य में और विद्याधर नगर स्टेडियम आयोजन समिति के तत्वावधान में विद्याधर नगर स्टेडियम में 7 से 15 नवंबर तक दोपहर 2 बजे से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। स्वमी श्री बालमुकुंदाचार्य हाथोज धाम पीठाधीश्वर ने बताया कि पद्मविभूषण जगदुरु रामभद्राचार्य महाराज श्रोताओं को रामकथा का रसास्वादन करवाएंगे।

इस अवसर पर अनिल संत, प्रमोद शेखावत, कमल अग्रवाल, बजरंग नेता, टिंकू राठौड़, प्रदीप कव्य, राजेन्द्र कासलीवाल उपस्थित रहे। विद्याधर नगर स्टेडियम आयोजन समिति के सचिव एडवोकेट अनिल संत ने बताया कि 6 नवंबर को शाही लवाजमे और बैंडबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में 51 सौ महिलाएं पांरपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण किए चलेंगी। कलश यात्रा क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए कथास्थल पहुंचेगी

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...