पीबीएम में भामाशाहों द्वारा मदद की मुहिम जारी, पंखे भेंट, अधीक्षक ने साफा पहनाकर किया स्वागत

पीबीएम में भामाशाहों द्वारा मदद की मुहिम जारी, पंखे भेंट, अधीक्षक ने साफा पहनाकर किया स्वागत

बीकानेर@जागरूक जनता। रविवार को पीबीएम अस्पताल के जनाना विभाग के एम1 और एम 2 वार्ड में स्व. सुरजाराम टाक की याद में उनकी धर्म पत्नी कमला देवी टाक (माली) की और से इस प्रचंड गर्मी में 23 पंखे पीबीएम अधीक्षक डाक्टर परमेंद्र सिरोही के सानिध्य में उनके पुत्र झँवर लाल टाक और भगाराम गहलोत शिवबाड़ी की और से भेंट किये गए । इस मौके पर पीबीएम हेल्प कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित डाक्टर जितेन्द्र आचार्य विक्रम टाक मनोहर सिह उटाम्बर समाज सेवी अनिल सोनी (झुमर जी सोनी) मनमोहन सोनी मौजूद रहे । यह सभी पंखे भामाशाह झँवरलाल टाक ने पीबीएम एम वार्ड इंचार्ज संजय तिवाड़ी और उनकी टीम के साथ मिलकर हाथों-हाथ मरीजों के लिए लगाये ।
भामाशाहों का हुआ स्वागत
वही पीबीएम अधीक्षक डाक्टर परमेंद्र सिरोही ने पंखे भेंट करने वाले भामाशाह झँवरलाल जी टाक और पीबीएम में 177 पानी के टेंकर डलवाने वाले  अनिल सोनी (झुमर सोनी) मनमोहन सोनी जैसे भामाशाहों का साफा पहनाकर जन हितार्थ कार्य करने पर आभार व्यक्त किया और सभी को धन्यवाद दिया  ।
इस मौके पर भामाशाह झुमर सोनी ने कहा की जन हितार्थ कार्य के लिए हम तैयार है इस नहर बंदी और प्रचंड गर्मी में संभाग के सबसे बडे पीबीएम अस्पताल में पानी की कमी नही आने देगें हम सभी पीबीएम प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे और आगे भी रहेगें वहीं कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित  को आगामी तीसरी कोरोना लहर को देखते हुए अधीक्षक पीबीएम ने कुछ उपकरण की मांग रखी इन उपकरणों का भामाशाह झँवरलाल टाक, अनिल सोनी (झुमर सा) मनमोहन सोनी और कमेटी ने पुरी करने का भरोसा दिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...