छात्रावास शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला,टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

बीकानेर@जागरूक जनता। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में स्थित भगतसिंह छात्रावास को शुरू करने को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुंदर बैरड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार को बंद कर व टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बैरड़ ने बताया कि डूंगर कॉलेज में भगतसिंह छात्रावास है जो कि पिछले 10 सालों से बंद पड़ा था। लेकिन कुछ समय से इस छात्रावास को कॉलेज प्रशासन ने पीटीईटी व कोटा यूनिवर्सिटी को किराये पर दे रखा है, जबकि कॉलेज में पढऩे के लिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र छात्रावास के आभाव में महंगे दामों में कमरे किराये पर लेकर रह रहे हैं। बैरड़ ने बताया कि कॉलेज में करीब 10 हजार छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं, जिसमें अधिक ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें महंगे दामों में कमरे किराये पर लेकर रहना पड़ रहा है या फिर रोज आना-जाना करना पड़ रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। बैरड़ ने बताया कि कॉलेज में भगतसिंह छात्रावास बना हुआ है, जो कि पिछले 10 सालों से बंद पड़ा था, परंतु कुछ समय से कॉलेज प्रशासन ने इसको पीटीईटी व कोटा यूनिवर्सिटी को किराये पर दे रखा है। जिससे छात्र-छात्राओं के हितों का हनन हो रहा है। इस दौरान अशोक बुडिया,राजेश गोदारा,प्रमोद बिश्नोई,रामचंद भादू,मितेश मूंड़,मनोज मूंड़,दिनेश गाट,गणेश गोरछिया,लक्ष्य सोनी,राकेश चागरा,मनोज बिश्नोई,राजेश कुंकना,रविन्द्र बिश्नोई,संदीप खीचड़,मनीष डूडी,सांवर मेहरा,अशोक, आदि सेकड़ो एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...