मंत्री का अजब बयान:अधिकारी से कहा- हेमा मालिनी बूढ़ी हो गई, अब कटरीना के गालों जैसी सड़कें बनाएं

झुंझुनूं। राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनते ही राजेंद्र गुढ़ा ने एक विवादित बयान दिया है। बतौर मंत्री पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे मंत्री गुढ़ा से लोगों ने खराब सड़कों की शिकायत की, तो उन्होंने PWD के चीफ इंजीनियर से कहा कि मेरे गांव में कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़कें बननी चाहिए।

मंत्री ने अफसर एनके जोशी से कहा कि सड़क बननी चाहिए, हेमा मालिनी के गाल जैसी। फिर खुद ही बोले कि हेमा मालिनी अब बूढ़ी हो गई है। उन्होंने जनता से पूछा कि आजकल कौन सी एक्ट्रेस है, इस पर वहां मौजूद लोगों ने कटरीना कैफ का नाम लिया, तो मंत्री ने कहा कि कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क मेरे क्षेत्र में बननी चाहिए। राजेंद्र सिंह गुढ़ा BSP से कांग्रेस में आए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें हाल ही में राज्य मंत्री बनाया है।

लालू ने हेमा मालिनी के गालों जैसी सड़कों की बात कही थी

वैसे नेताओं द्वारा फिल्म अभिनेत्रियों के गालों जैसी सड़क बनाने का बयान देना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव से लेकर कई राज्यों के मंत्री इस तरह के बयान दे चुके हैं। सबसे पहले 2005 में लालू यादव ने बिहार की सड़कों को लेकर कहा था कि यहां की सड़कें हेमामालिनी के गालों जैसी चिकनी बनेंगी। अक्टूबर 2019 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मंत्री पीसी शर्मा इससे आगे बढ़ गए। उन्होंने खराब सड़कों को भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के गालों जैसा बताकर हेमा मालिनी के गालों जैसी सड़कें बनवाने का बयान दिया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...