चार दिवसीय दौरे पर 1 दिसंबर को बीकानेर आएंगे राज्य मानव अधिकार आयोग सदस्य

चार दिवसीय दौरे पर 1 दिसंबर को बीकानेर आएंगे राज्य मानव अधिकार आयोग सदस्य

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री महेश गोयल 1 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे राजकीय वाहन से जयपुर से प्रस्थान कर सायं 5.30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
श्री गोयल 2 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सर्किट हाउस में परिवादों की सुनवाई करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री गोयल 3 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे बीकानेर जिला मुख्यालय स्थित किसी पुलिस थाने, चिकित्सालय, राजकीय छात्रावास अथवा कारागृह का औचक निरीक्षण करेंगे‌ तथा 4 दिसंबर को दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से श्रीगंगानगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...