राज्य सरकार सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध-उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार पुरातात्विक महत्व के देवालयों, प्राचीन मंदिरों एवं स्मार्कों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जैसलमेर में देवालयों और प्राचीन मंदिरों में नभडूंगरी-शिव मंदिर वर्तमान में जीर्णशीर्ण अवस्था में है। उन्होंने कहा कि नभडूंगरी-शिव मंदिर की वर्तमान स्थिति का प्राथमिकता से परीक्षण करवा कर आवश्यकतानुसार कार्य करवाया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री गुरुवार को विधानसभा में प्रश्नकाल में इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि जीर्णशीर्ण मंदिरों एवं स्मारकों के मरम्मत का कार्य एक सतत प्रक्रिया है, जिसे वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार करवाया जाता है। राज्य सरकार देश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए संवेदनशील है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसलमेर के पुरातात्विक महत्व के मंदिरों एवं स्मारकों की मरम्मत के कार्य करवाए जाएंगे।

इससे पहले विधायक छोटूसिंह के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने जैसलमेर जिले में पुरातात्विक महत्व के देवालय और प्राचीन मंदिरों की सूची सदन के पटल पर रखी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...