राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ाया

प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों और पौने चार लाख पेंशनर्स को होगा फायदा, सरकारी कोष पर 4000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा

जागरूक जनता नेटवर्क
जयपुर। केन्द्र सरकार के बाद अब राज्य की गहलोत सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स काे सौगात दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता में 11 फीसदी का इजाफा किया है। अब राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 17% से बढ़ाकर 28 फीसदी हो गया। ये महंगाई भत्ता इस महीने की एक तारीख से लागू होगा।

सरकार के इस फैसले से पूरे प्रदेश के करीब सात लाख कर्मचारियों को और सवा चार लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। इस फैसले से सरकारी कोष पर हर साल 4000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का एलान किया है। करीब एक साल पहले सरकार ने कोरोनाकाल में भी 5 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया था।

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई
लगातार पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। केन्द्र सरकार ने हाल ही में जून के थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, जून में होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) घटकर 12.07% पर आ गई, जो मई में लगातार 5वें महीने बढ़कर रिकॉर्ड 12.94% पर पहुंच गई थी। जून 2020 में थोक महंगाई दर 1.81% थी। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मुताबिक जून में थोक महंगाई दर 12% से ज्यादा होने की सबसे बड़ी वजह मिनरल ऑयल का महंगा होना है। इसमें पेट्रोल, डीजल, नेफ्ता समेत जेट फ्यूल शामिल हैं। इसके अलावा मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट जैसे बेसिक मेटल और फूड प्रोडक्ट के भाव भी बढ़े हैं।

खुदरा महंगाई दर 6 फीसदी से ज्यादा
देश में खुदरा महंगाई दर लगातार दूसरे महीने भी 6 फीसदी से ऊपर दर्ज की गई है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल जून में खुदरा महंगाई दर 6.26 फीसदी रही, जो मई के 6.3 फीसदी के स्तर से महज 4 आधार अंक कम है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जून में फूड बास्केट में महंगाई की दर 5.15 फीसदी दर्ज की गई, जो मई में 5.01 फीसदी थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...