विद्याधर नगर सेटेलाइट हॉस्पिटल का काम तत्काल शुरू करें-उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले सेटेलाइट अस्पताल का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करवाकर समय पर काम पूरा करवाने के निर्देश चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिए। शासन सचिवालय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की मौजूदगी मेंं आयोजित बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए।

जून 2026 में पूरा होगा निर्माण—
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए बनने वाले 100 बैड के सेटेलाइट अस्पताल की डीपीआर का कार्य अगले एक माह में पूरा हो जाएगा और अस्पताल का निर्माण कार्य जून 2026 तक पूरा करवा दिया जाएगा। झोटवाडा पंचायत समिति भवन की भूमि के स्थान पर यह निर्माण किया जाएगा। पंचायत समिति भवन के लिए भूमि आवंटित कर भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ रूपये की राशि भी पंचायतीराज विभाग को आवंटित की जा चुकी है। गौरतलब है कि अस्पताल के लिए 100 पदों एवं मैन विद मशीन की स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है।

उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेटेलाइट अस्पताल के भवन का निर्माण होने तक यदि इसे किसी किराये के भवन में चलाया जा सकता है तो इसका परीक्षण करवाकर तत्काल शुरू करवाएं ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाए उपलब्ध हो सके।

आईपीडी टॉवर के लिए 37 करोड़ रूपये की अतिरिक्त स्वीकृति—

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैठक में आईपीडी टॉवर में अतिरिक्त सिविल कार्यों एवं अन्य कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किए जाने की मांग उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस पर उप मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के अधिकारियों को तत्काल राशि स्वीकृ​त करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र प्रायोजित विभिन्न चिकित्सा एवं स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 100 करोड़ एवं आईपीडी टॉवर में पॉर्किंग एवं अन्य अतिरिक्त सिविल कार्यों के लिए 37 करोड़ रूपये की राशि तत्काल स्वीकृत कर दी जाएगी।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने हरमाड़ा, नींदड़ पीएससी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चरण नदी द्वितीय को सीएचसी में क्रमोन्नत किए जाने की कार्यवाही तत्काल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कांवटिया अस्पताल को अपग्रेड करवाने के भी निर्देश दिए।

चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्लान तैयार करें—

बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्याधर नगर एसएमएस हॉस्पिटल से ज्यादा दूर है और वहां बड़ी संख्या में आबादी निवास करती है ऐसे में उस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए एक विशेष प्लान तैयार किया जाए। सीकर रोड़ व अन्य क्षेत्रों में भी बड़े चिकित्सा संस्थान खोलने के लिए तत्काल प्लान पर काम करें ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...