राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी में मानक लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न

बीकानेर. रा उ मा वि शिवबाड़ी,बीकानेर में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्थापित मानक क्लब के तहत मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।मेंटर टीचर मुकेश मोदी ने सभी विद्यार्थियों को मानकों की उपयोगिता बताते हुए अपने आस पास के लोगों को जागरूक करने के लिए उत्साहित किया ।निर्णायकों के रूप में व्याख्याता श्रीमती संतोष ,श्रीमती कीर्ति दुग्गल और श्रीमती कंचन तंवर ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई ।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम ST-6 विशाल चौहान और प्रियंका सेन ,द्वितीय स्थान टीम ST-08 अजीतदान और रुचिका नवल ,तीसरा स्थान टीम ST-05 दीक्षा और मनीष खटोड़ तथा सांत्वना पुरस्कार टीम ST-01 हर्षवर्धन और दीपिका ने प्राप्त किया ।प्रधानाचार्य श्रीमती उर्वशी शर्मा और उप प्रधानाचार्य श्रीमती नीतू निर्वाण ने सभी विजेता विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया ।व्याख्याता श्री अमरदीप गोदारा और श्री गिरिराज रत्नु ने निर्णायकों को मानक क्लब की तरफ़ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।अंत में मेंटर टीचर मुकेश मोदी ने प्रत्येक प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414