कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुणवत्ता पर रहे विशेष जोर – शर्मा

कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुणवत्ता पर रहे विशेष जोर – शर्मा

बीकानेर@जागरूक जनता। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा ने कहा कि आरएसएलडीसी के सहयोग से चलाए जा रहे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक युवाओं को मिले, इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता और प्रशिक्षण के बाद रोजगार नियोजन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि एजेंसी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शिविर अनुशासन के साथ आयोजित हो। इसके लिए आरएसएलडीसी के अधिकारी नियमित मानिटरिंग करें। कौशल विकास वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करने की भी बात कही। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में जिले में बागडिया एजुकेशन ट्रस्ट तथा श्याम अग्रवाल हास्पीटल की ओर से दो प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
बैठक में एयू स्माल फायनेंस में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्टार परफार्मर गजेन्द्र सिंह सोढ़ा, राजस्थान संस्कृत एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कैलाश शर्मा, पंडित वेदप्रकाश सारस्वत और डांडिया एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा प्रशिक्षित विनोद मेघवाल को प्रशंसा पत्र दिए गए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...