कुवैत से 45 भारतीयों के शव लेकर स्पेशल एयरक्राफ्ट कोच्चि पहुंचा:एयरपोर्ट पर दी जाएगी श्रद्धांजलि, 23 मृतक केरल और 3 यूपी के रहने वाले

मंगाफ। कुवैत के मंगाफ में बुधवार (12 जून) को लगी भीषण आग में मारे गए 45 भारतीयों के शव लेकर भारतीय वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट भारत पहुंच गया है। यह केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, क्योंकि मृतकों में सबसे ज्यादा 23 लोग केरल के हैं। इसके बाद एयरक्राफ्ट दिल्ली जाएगा।

जान गंवाने वाले अन्य 22 लोगों में तमिलनाडु के 7, आंध्र प्रदेश-उत्तर प्रदेश के 3-3 और बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 1-1 लोग हैं। एक मृतक किस राज्य का है, यह सामने नहीं आया है।

हादसे के बाद भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत गए थे। वे पांच अस्पतालों में गए, जहां घायल भारतीयों का इलाज किया जा रहा है। कीर्तिवर्धन सिंह आज उसी एयरक्राफ्ट से वापस लौटे हैं, जिनसे शवों को लाया गया है।

कुवैत के मंगाफ शहर की एक बिल्डिंग में 12 जून को लगी आग में 49 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से 48 शवों की DNA टेस्ट के जरिए पहचान की गई, जिसमें 45 भारतीय निकले, जबकि 3 फिलिपींस के हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टाइगर ऑफ राजस्थान’ के निर्देशक-अभिनेता अरविंद कुमार बाघेला ने दर्शकों के साथ मनाया जन्मदिन

अरविंद कुमार और फिल्म के कार्यकारी प्रोड्यूसर ब्रजेश पाठक...

डिग्गी कल्याण जी में सर्वधर्म समाज के ग्यारह जोडों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ

डिग्गी कल्याण जी. अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं कल्याण धणी...

अष्टम शिव पार्थिव महारुद्राभिषेक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

13 जुलाई 2025 को होगा भव्य आयोजन चौमूं | विराज...

पोशिका गुप्ता ने भारत को गौरवान्वित किया: एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए चयनित

राजस्थान मूल निवासी निशानेबाज पोशिका गुप्ता को कजाकिस्तान में...