एसपी प्रीति की टीम की पड़ी नजर, तो तुरंत कर डाला गेम खल्लास,पढ़े खबर

एसपी प्रीति की टीम की पड़ी नजर, तो तुरंत कर डाला गेम खल्लास,पढ़े खबर

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर पुलिस की तीसरी आंख शहर के हर उस इलाके को घूर रही है, जंहा पर गैरकानूनी रूप से अवैध धंधों को बड़े ही शातिराना तरीके से अंजाम दिया जा रहा है । कुछ ऐसी ही जगह पर नजर जब बीकानेर की सदर थाना पुलिस की पड़ी तो तुरंत दबिश देकर कंगाली की तरफ बढ़कर ताश पर दांव लगा रहे तीन व्यक्तियों को दबोच लिया । सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सदर थाना पुलिस को अपने खुफिया मुखबिर से इत्तला मिली कि कीर्तिस्तंभ रोड़ के शराब ठेके के पास में ताश के पत्तो पर जमकर दांव लगाया जा रहा है, खबर की पुष्टि होते ही तुरंत सदर थाना पुलिस के उपनिरीक्षक मोहरसिंह मय टीम ने मौके पर दबिश दी, इस अचानक हुई कार्रवाई से वंहा बैठे लोगों में हड़कंप मच गया । पुलिस टीम ने मौके से जुए पर दांव लगा रहे तीन आरोपियों को रँगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए आरोपियों की पहचान जयपालसिंह पुत्र छतरसिंह निवासी बुलाकी की बाडी,बाबुखा पुत्र मोजदीनखां  निवासी भुट्टो का बास,दुष्यन्तसिंह पुत्र इन्द्रसिंह निवासी मुक्ताप्रसाद के रूप में हुई है । पुलिस टीम को आरोपियों की तलाशी में बरामद जुआ राशि 7050/-रूपये नगद व 52 ताश के पत्तो की जोडी मिली । पुलिस ने जुआ रकम व ताश पत्ती जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...