अब तक 52 हजार से ज्यादा ने लगवाया टीका, आरोग्य सेतु एप व कोविन पोर्टल पर हो रहा रेजिस्ट्रेशन, रविवार को नहीं लगेंगे टीके, पढ़े खबर

अब तक 52 हजार से ज्यादा ने लगवाया टीका, आरोग्य सेतु एप व कोविन पोर्टल पर हो रहा रेजिस्ट्रेशन, रविवार को नहीं लगेंगे टीके, पढ़े खबर

बीकानेर@जागरूक जनता। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को 60 वर्ष या अधिक आयु के 5,428 बुजुर्ग टीके लगवाने पहुंचे। 45 से 59 वर्ष आयु के विभिन्न रोगों से ग्रसित 1,934 लाभार्थियों को भी पहली डोज दी गई। कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन डेटा अनुसार जिले में आदिनांक 52,616 से ज्यादा ने कोविड वैक्सीनशन करवाया है जिसमे से 43,671 से ज्यादा व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज व 8,945 ने दोनों डोज लगवा ली है। जिला कलेक्टर नमित मेहता दिन भर एक-एक उपखण्ड से अपडेट लेते रहे। उन्होंने दूसरी डोज में गति लाने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिकाधिक का टीकाकरण पूर्ण हो सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिले में शहर से लेकर गांव तक 84 केंद्रों पर कुल मिलाकर 8,234  व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया जिसमें कोविशील्ड वैक्सीन की 846 व कोवेक्सीन की 2 वाइल उपयोग में ली गई। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सामानांतर रूप से अभियान चलाते हुए 98 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज व 258 को दूसरी डोज दी गई। इसी प्रकार शेष रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स में 180 को पहली व 336 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी गई । किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव या साइड इफेक्ट सामने नहीं आए। 78 सरकारी तथा 6 निजी अस्पतालों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। 6 निजी अस्पतालों पर 107 व्यक्तियों को पहली डोज दी गई। जांगलू, खाजूवाला व फोर्ट डिस्पेंसरी रैंकिंग में पहले 3 पायदान पर रहे। रविवार को कोविड टीकाकरण को विश्राम दिया गया है। अगले सत्र सोमवार से शुरू होंगे।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...