2017 से बार-बार लोकेशन बदलकर बीकानेर पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे

बीकानेर@जागरूक जनता। रेंज आईजी व जिला पुलीस एसपी द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत खाजूवाला पुलिस ने वर्ष 2005 के धोखाधड़ी के मामले में करीब पांच वर्षों से फरार भगोड़े आरोपी विजय सिंह को रविवार को दबोचा है । जिसे प्रारंभिक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। खाजूवाला पुलिस के अनुसार अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 3 बीकानेर में वर्ष 2005 से लंबित धोखाधड़ी के मामले में वर्ष 2017 से फरार से चल रहे स्थायी वारण्टी विजय सिंह पुत्र लेखराम जाट वार्ड नम्बर 22 खाजुवाला निवासी आरोपी को रविवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी इतना शातिर था, कि पुलिस से बचने के लिए अपना पता व लोकेशन बार बार बदलता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में खाजूवाला थानाधिकारी जयकुमार भादू, मय कॉन्स्टेबल आलोक कुमार, सतपाल, अमरजीत आदि शामिल रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...