मुख्यमंत्री गहलोत का संवेदनशील निर्णय- इन दो पुलिस कांस्टेबल के आश्रितों को मिलेंगे 20-20 लाख रुपए

जयपुर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले भीलवाड़ा जिले के 2 पुलिस कांस्टेबलों के आश्रितों को विशेष पैकेज के रूप में 20-20 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की मंजूरी दी है। गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से इन दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को संबल मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा जिले में इस साल अप्रेल माह में डोडा-चूरा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान कांस्टेबल पवन कुमार तथा ओंकार चंद ने अपने कर्तव्य को अंजाम देते हुए प्राणों की भी परवाह नहीं की। तस्करों की फायरिंग में गोली लगने के बावजूद वे कर्तव्य पथ पर डटे रहे और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

मुख्यमंत्री ने दोनों पुलिस कांस्टेबलों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देते हुए उनके आश्रितों को विशेष पैकेज के रूप में 20-20 लाख रुपए प्रदान करने की स्वीकृति दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...