वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य”आशावादी” और नव निर्वाचित प्रधान आसोपा का हुवा अभिनंदन

लगभग 50 से अधिक किताबें लिख चुके और 200 नाटक कर चुके मधु आचार्य को अकादमी के सर्वोच्च राजस्थानी पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं-पुरोहित

बीकानेर@जागरूक जनता । बजरंग धोरा विकास समिति के बैनर तले बजरंग धोरा धाम परिसर में बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्यकार मधु आचार्य “आशावादी” व बीकानेर पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान लालचंद आसोपा का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया । बजरंग धोरा विकास समिति के आशीष दाधीच ने बताया कि अभिनदंन समारोह में कार्यक्रम अतिथियों सहित सभी गणमान्य जनो ने “हनुमान जी महाराज”के समक्ष आरती व दीप प्रवज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण के दौरान कर्मचारी नेता विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने कहा कि लगभग 50 से अधिक किताबें लिख चुके और 200 नाटक कर चुके मधु आचार्य को अकादमी के सर्वोच्च राजस्थानी पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं।आचार्य से पहले डॉ. अर्जुनदेव चारण परामर्श मंडल के संयोजक थे,बहुमुखी प्रतिभा के विभिन्न विधाओं में पारंगत व्यक्तित्व का सम्मान बीकानेर शहर के लिए गौरव का विषय है ।

पत्रकार अनुराग हर्ष ने नवनिर्वाचित प्रधान लालचंद आसोपा का अभिनंदन करते हुए कहा कि अच्छे लोग राजनीति में आएंगे तो निश्चित रूप से एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओ में एक मजबूत विश्वास कायम होगा । आसोपा की सरलता और सौम्यता व अनूठी कार्यशैली से राजनीति क्षेत्र में एक दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में स्वयं को स्थापित कर जनहितार्थ कार्यो को प्रमुखता से करेंगे ।

समारोह के दौरान राजेन्द्र जोशी,वरिष्ठ भाजपा नेता विजय आचार्य पत्रकार अनुराग हर्ष,सुधीर व्यास,गोपाल आचार्य,बजरंग दाधीच सहित प्रमुख वक्ताओं ने अपने शब्दों से दोनों प्रतिभाओ का सम्मान किया ।
इस अवसर पर बजरंग धोरा विकास समिति द्वारा दोनों विभूतियों का शॉल,साफा,श्री फल,मोमेंट प्रदान कर स्वागत किया गया । समिति के सदस्य रामगोपाल जोशी , बलदेव तिवाड़ी, हनुमान चांडक,मनीष जोशी,मदन स्वामी,गोपी सारण,गिरिराज बिस्सा,मोहन लाल,मदन सोनी, नरसिंह, लक्ष्मी नारायण, अजय छाबड़ा, नरेंद्र व्यास, रवि, राम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश ओझा,विक्रम सिंह भाटी, मोहित आचार्य,हेमन्त शर्मा आदि कार्यकर्ता बन्धुओ ने माला माल्यापर्ण कर स्वागत सत्कार अभिनदंन किया ।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य आशावादी और प्रधान लालचन्द आसोपा ने बजरंग धोरा धाम परिवार का आभार व्यक्त कर साधुवाद किया । कार्यक्रम में शहर के साहित्यकार, पत्रकार व प्रशासन सहित राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता,युवाशक्ति और मातृशक्ति भी उपस्थित थी । समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरीश.बी.शर्मा ने और बजरंग धोरा विकास समिति के मनमोहन दाधीच ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...