ऊंट उत्सव के लिए एसबीआई ने जिला कलक्टर को सौंपा 1.20 लाख रुपये का चैक

बीकानेर@जागरूक जनता। भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने शनिवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के लिए 1.20 लाख रुपये का चैक सौंपा।
एसबीआई के उपमहाप्रबंधक ने सुशील कुमार ने बताया कि बैंक प्रारम्भ से ऊंट उत्सव के साथ जुड़ा रहा है। इस बार भी ऊंट उत्सव के दौरान होने वाली मिस्टर बीकाणा, मिस मरवण, ऊंट नृत्य एवं श्रृंगार जैसी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पारितोषिक के रूप में नकद पुरस्कार देने के लिए यह राशि उपलब्ध करवाई गई है।
जिला कलक्टर को यह चैक एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक हरीश राजपाल और मुख्य प्रबंधक एमएमएल पुरोहित ने सौंपा। पुरोहित ने बताया कि एसबीआई द्वारा 6 से 8 मार्च तक कार्यक्रम स्थल पर ग्राहकों को ‘कैमल बैंक’ के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...