28 फरवरी से कुंभ राशि में शनि हो रहे अस्त, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अब अच्छे दिन

सभी ग्रहों में सबसे शक्तिशाली ग्रह शनि 28 फरवरी से अस्त होने जा रहे हैं, इससे कई ग्रहों पर प्रभाव पड़ेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए शनि का अस्त होना अच्छा समय लाएगा।

27 और 28 फरवरी की मध्य रात्रि 12.09 बजे ग्रहों में सबसे शक्तिशाली ग्रह कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। 9 अप्रैल की सुबह 06.37 बजे फिर इनका उदय होगा। ज्योतिष शास्त्रों में कहा गया है कि शनि कुंभ राशि के स्वामी ग्रह है, इसलिए इनका कुंभ राशि में अस्त होना महत्वपूर्ण है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुंभ राशि में अस्त होने के बाद शनि अपनी सबसे कमजोर अवस्था में होंगे ऐसे में अस्त होने के बाद भी शनि कई राशियों के लिए अच्छे दिन लाने वाले हैं।

मेष
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि मेष राशि के 11वें भाव में अस्त हो रहे हैं, शनि के प्रभाव से मेष राशि वालों को नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वालों के लिए उन्नति के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आकस्मिक धन भी हासिल हो सकता है, वहीं, व्यापारियों के लिए व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क
कर्क राशि के जातकों की शनि आठवें भाव में अस्त हो रहे। ऐसे में शनि का प्रभाव से कर्क राशि वालों को नौकरी में आय में बढ़ोतरी के साथ पदोन्नति हो सकती है। अटके हुए धन मिल सकते हैं। धन आगमन के भी नए-नए रास्ते खुलेंगे। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

धनु
धनु राशि के तीसरे भाव में अस्त होंगे ऐसे में धनु राशि के जातकों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ ही करियर में आगे बढ़ने की संभावना है। नौकरी पेशा करने वालों की सैलरी में बढ़ोतरी मिल सकती है। जातक का हर किया गया प्रयास सफल होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह बिल्कुल सही समय है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...