सारा ने महाकाल की पूजा की:भस्म आरती में शामिल हुईं, मंत्रों का जाप किया, कोटि तीर्थ के पास ध्यान लगाया

उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान बुधवार सुबह उज्जैन पहुंचीं। वे महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर शिवलिंग के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर करीब आधा घंटे तक मंत्रों का जाप किया।

सारा सुबह 7 बजे होने वाली भोग आरती में भी शामिल हुईं। इसके बाद वे देर तक मंदिर के कोटि तीर्थ के पास ध्यान लगाकर बैठी रहीं। सारा महाकाल मंदिर में तीसरी बार आई हैं। वे इस बार साड़ी में नजर आईं।

पहले भी दो बार कर चुकीं दर्शन
सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘जरा हटके, जरा बचके’ के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंची थीं। इस फिल्म की कहानी भी इंदौर बेस्ड है। इससे पहले भी शूटिंग के दौरान सारा महाकाल मंदिर में दो बार दर्शन के लिए आ चुकी हैं। जनवरी 2022 में वे अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकाल मंदिर आई थीं। तब वे फिल्म ‘लुकाछुपी-2’ की शूटिंग के सिलसिले में उज्जैन में थीं।

दिसंबर 2021 में भी एक्ट्रेस ने महाकाल के दर्शन किए थे। तब वे फिल्म ‘अतरंगी रे’ के प्रमोशन में जुटी थीं। यहां से जाने के बाद उन्होंने महाकाल मंदिर में क्लिक किए फोटो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किए थे। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें मुस्लिम होने के नाते महाकाल मंदिर आने पर ट्रोल किया था।

2022 में मां अमृता के साथ महाकाल के दर्शन किए थे
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान 14 जनवरी 2022 को मां अमृता सिंह के साथ उज्जैन आई थीं। सारा, मां अमृता के साथ सुबह 10.20 बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं। यहां से वे सीधे नंदी हॉल गईं। सुबह 10.30 बजे की भोग आरती में शामिल हुईं। नंदी हॉल में बैठकर ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप किया। आरती के बाद महाकाल मंदिर में बने कुंड के किनारे पहुंचीं। 20 मिनट का वक्त बिताया। इसके बाद एक्ट्रेस और उनकी मां ने महाकाल मंदिर में बने सिद्धि विनायक गणेश, हनुमान, सहित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खनन परियोजना के विरोध में Congress व BJP दोनों दलों को सौंपे ज्ञापन

जनता बोली – जल, जमीन और जंगल बचाने की...

जैन CPR ट्रेनिंग केंद्र का शुभारम्भ, निःशुल्क दी जाएगी ट्रेनिंग

(भारत का पहला निःशुल्क जनसेवा आधारित सीपीआर प्रशिक्षण केंद्र...

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 October 2025

Jagruk Janta 15 October 2025Download

BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान, अंता से उम्मीदवार के नाम का एलान आज होगा घोषित

जयपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान देते हुए...