सांवरा सेठ:कोविड में भंडारा नहीं कर पाया तो भक्त ने सोने-चांदी के बर्तन भी चढ़ाए,

अहमदाबाद के व्यापारी ने 287 ग्राम सोने की पादुका ठाकुरजी के चरणों में की समर्पित और चांदी के बर्तन भेंट किए

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीसांवलिया जी में अहमदाबाद से आए श्रद्धालु ने शुक्रवार को सांवरा सेठ को सोने के पादुका, ग्लास, चांदी की कटोरी और प्लेट भेंट किए। श्रद्धालु हर साल यहां भंडारा करवाते हैं, लेकिन कोरोना के कारण दो सालों से यह संभव नहीं हो पा रहा था, इस कारण इस बार श्रीसांवलिया जी को यह भेंट किया।

मेवाड़ और आसपास के जिलों, राज्यों के लोगों में श्रीसांवलियाजी को लेकर बहुत आस्था है, इसलिए कई भक्तजनों द्वारा यहां नकद राशि, सोने चांदी के आभूषण आदि भेंट किए जाते हैं। इंटाली, उदयपुर निवासी गणेशलाल काबरा कई साल पहले अहमदाबाद शिफ्ट हो गए थे। वे कई सालों से हर साल भंडारा करते हैं, लेकिन कोविड के कारण लगातार दो सालों से वे कोई आयोजन नहीं करा पाए। गणेशलाल अहमदाबाद में बर्तन के व्यापारी हैं।

इस साल लॉकडाउन हटने के बाद उन्होंने श्री सांवरा सेठ के लिए 287.500 ग्राम सोने के पादुका और ग्लास बनवाया। इसके साथ उन्होंने चांदी के 262 ग्राम के बर्तन भी भेंट की। साथ ही उन्होंने शुक्रवार को 50 लोगों का खाना भी करवाया। श्रद्धालु काबरा ने श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के कार्यालय परिसर में स्थित भेंट कक्ष में पहुंचकर यह भेंट कर रसीद प्राप्त की। मंदिर मंडल कर्मचारी संजय कुमार मण्डोवरा ने मंदिर मंडल के द्वारा श्रद्धालु का स्वागत किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

मंत्री Dr. मंजू बाघमार को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

जयपुर/ बालोतरा। राजस्थान सरकार में सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं...

नारी निकेतन बन रहे निराश्रित महिलाओं के लिए उम्मीद का नया सवेरा

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व और दूरदर्शी...

महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

यूआईटी सचिव अशोक कुमार ने निर्माण कार्यों का किया...