संजय दत्त ने लगवाया कोरोना वैक्‍सीन का पहला डोज, फोटो शेयर कर डॉक्‍टर्स की टीम को दी बधाई

एक्टर संजय दत्त ने कोविड-19 वैक्‍सीन का पहला डोज लगवाया। इस बात की जानकारी 61 साल के संजय ने खुद सोशल मीडिया पर वैक्‍सीन लगवाते हुए अपनी एक फोटो शेयर कर फैंस को दी है। साथ ही उन्होंने डॉक्टर्स और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद भी किया है। संजय ने मुंबई के ‌BKC जंबो वैक्सीनेशन सेंटर में कोरोना वैक्सीन का यह पहला डोज लगवाया है।

फोटो शेयर कर संजय ने लिखा, “मैंने कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज आज ‌BKC जंबो वैक्सीनेशन सेंटर पर लगवाया है। मैं डॉ. धेरे और उनकी पूरी टीम को इस तरह का शानदार काम करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। उनके और उनकी कड़ी मेहनत के लिए मेरे मन में बहुत प्यार और सम्मान है, जय हिन्द।”

ये सेलेब्स भी लगवा चुके हैं कोविड वैक्‍सीन
पिछले दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद सभी ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक किया था। अब इस कतार में संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है। संजय से पहले सैफ अली खान, राकेश रोशन, सतीश शाह, शिल्पा शिरोडकर, जॉनी लीवर, मेघना नायडू, शर्म‍िला टैगोर, नीना गुप्ता, धर्मेंद्र, कमल हासन, हेमा माल‍िनी, अनुपम खेर, गजराज राव, परेश रावल, नागार्जुन समेत कई सेलेब्स कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं।

‘KGF:चैप्‍टर 2’ में नजर आएंगे संजय दत्त
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय आखिरी बार ‘सड़क 2’ में आलिया भट्ट और आदित्‍य रॉय कपूर जैसे एक्टर्स के साथ नजर आए थे। अब वह ‘KGF:चैप्‍टर 2’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘पृथ्‍वीराज’ जैसी फिल्‍मों में दिखाई देंगे। संजय ने पिछले साल अक्‍टूबर में अपनी हेल्‍थ कंडीशन के चलते काम से छोटा सा ब्रेक लिया था। उन्‍होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ी और करीब एक महीने बाद काम शुरू किया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414