साध्वी रितंभरा दीदी ने किया रामराज्य कारसेवक संगम के पोस्टर का विमोचन

17 जनवरी को होगा रामराज्य कारसेवक संगम , कारसेवकों को किया जायेगा सम्मानित

जयपुर । अयोध्या में राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में रामराज्य महोत्सव के तहत राजस्थान में संभाग स्तर पर कारसेवकों के सम्मान हेतु रामराज्य चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें सभी कारसेवकों का सम्मान किया जायेगा इस क्रम में रामराज्य कारसेवक संगम के लिए समिति के पदाधिकारियों ने कारसेवा के दौरान मुख्य भूमिका में रही ओजस्वी एवम धारा प्रवाह वक्ता साध्वी रितंभरा ( वात्सल्य ग्राम वृंदावन) को वृंदावन जाकर निमंत्रण दिया और साध्वी रितंभरा दीदी ने कारसेवक संगम के पोस्टर का विमोचन भी किया इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिहर पारीक, पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त नरेंद्र गौड़ एवम ट्रस्ट के संस्थापक जगदीश ए.पंचारिया ने पोस्टर का विमोचन किया एवम पीले चावल का कलश भी भेंट किया ।

रामराज्य महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संयोजक जगदीश ए.पंचारिया ने बताया कि सत्रह जनवरी को रामराज्य कारसेवक संगम वैशाली स्थित रामज्योति मुख्य केंद्र कौटिल्य क्रांति परिसर में होगा जिसमें जयपुर संभाग के कारसेवकों को सम्मानित किया जायेगा तथा इस अवसर पर कई संतों, महंतों एवम गुणिजनों को भी निमंत्रण दिया जा रहा है साथ हीं जयपुर संभाग के कारसेवकों की सूचियां तैयार की जा रही है जिन्हे रामराज्य कारसेवक संगम में आमंत्रित किया जा रहा है यह आयोजन रामराज्य चेरिटेबल ट्रस्ट की अगुवाई में रवि फाउंडेशन , कौटिल्य क्रांति , विकास मित्र समूह सहित कई संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है ।

रामराज्य महोत्सव के संयोजक प्रीतेश माथुर ने बताया कि पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त नरेंद्र गौड़ के सानिध्य में हो रहे इस कार्यक्रम में जयपुर संभाग के कारसेवकों को निमंत्रण भेजा जाएगा और आयोजन इस जनवरी से अगली जनवरी दो हजार पच्चीस तक सभी संभागों में कारसेवकों को सम्मानित करने का लक्ष्य है । समिति के मुख्य संयोजक नरेंद्र गौड़ ने बताया कि कारसेवा के दौरान अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले कारसेवकों के परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा क्योंकि उनके बलिदान के कारण ही आज करोड़ों रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...