‘5 साल राज करो’, आप हमें सूट करते हो, अशोक गहलोत ने CM भजनलाल का क्यों किया समर्थन?

Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने भजनलाल सरकार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

जयपुर. राजस्थान की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने भजनलाल सरकार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार पर निशाना साधने के बजाय उन्हें सूटेबल करार दिया।

उन्होंने कहा कि अभी डेढ़ साल हुआ है, पूरे पांच साल राज करो। आपको कौन रोक रहा है? पंडित भजनलाल हमें सूट करते हैं। हम चाहते हैं कि आप अच्छा शासन करें। गहलोत ने खुलासा किया कि उनकी भजनलाल से दो बार मुलाकात हुई है। उन्होंने बताया कि वो मेरे पास आए थे, बोले कि मैं 20 साल से राजस्थान में घूम रहा हूं और अच्छा काम करूंगा।

कानून-व्यवस्था पर क्या बोले?
अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। उन्होंने दौसा के एक विधायक का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके घर में चोरियां हो रही हैं, जो अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं। गहलोत ने पूछा कि जब एक विधायक की यह हालत है, तो आम जनता का क्या हाल होगा?

इसके अलावा, उन्होंने बजरी खनन में माफिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई। गहलोत ने कहा कि हमारे कार्यकाल में भी बजरी खनन की समस्या थी, लेकिन हमने इसे रोकने की कोशिश की। अब तो ऊपर से नीचे तक नेक्सस बन गया है। पुलिस पर हमले हो रहे हैं, जो गैंग का हिस्सा नहीं, उन्हें कुचल दिया जाता है। उन्होंने मध्यमवर्गीय परिवारों को बजरी की महंगी कीमतों से होने वाली परेशानी का भी जिक्र किया।

गहलोत ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे दौरे करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था, बजरी माफिया और प्रशासनिक समस्याओं पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास बड़ी शक्ति है, उसका उपयोग करें। अगर गवर्नेंस कमजोर रही, तो नुकसान सरकार को ही होगा।

योजनाओं को लेकर कसा तंज
गहलोत ने सरकार की योजनाओं पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की ‘प्रशासन गांव के संग’ योजना को बंद कर इसका नाम बदल दिया गया। RGHS जैसी कर्मचारी हितैषी योजना को भी कमजोर कर दिया गया है। उन्होंने कहाकि 25 लाख का बीमा अब भी है, लेकिन जनता के दिमाग में यह बैठ गया कि यह खत्म हो गया। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज प्रभावित हो रहा है, क्योंकि भुगतान नहीं हो रहा। गहलोत ने सरकार को चेताया कि ऐसी गवर्नेंस का नुकसान उसे ही भुगतना पड़ेगा।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल
पूर्व सीएम ने आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन में देरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रमोशन हो चुके हैं, लेकिन लिस्ट जारी नहीं हो रही। नए डीजीपी बन गए, फिर भी देरी क्यों? उन्होंने भजनलाल शर्मा से अपनी शक्तियों का उपयोग कर गवर्नेंस में सुधार लाने की अपील की।

SI भर्ती पर टिप्पणी से किया बचाव
एसआई भर्ती मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई पर गहलोत ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चली गई, अब भजनलाल सरकार को पब्लिक इंटरेस्ट में काम करना चाहिए। हाईकोर्ट का मामला ज्यूडिशियल है, हम क्या बोलें?

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...