महवा क्षेत्र में 23 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत -हुड़ला

सर्व समजी विधायक ओम प्रकाश हुडला के प्रयासों से महुआ विधानसभा के हड़िया, रसीदपुर उकरून्द, गाजीपुर, खावदा व हुड़ला गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को उनके घर पर ही शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी तथा ग्रामीणों को पेयजल हेतु नल कनेक्शन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

महुआ। सर्व समजी विधायक ओम प्रकाश हुडला के प्रयासों से महुआ विधानसभा के हड़िया, रसीदपुर उकरून्द, गाजीपुर, खावदा व हुड़ला गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को उनके घर पर ही शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी तथा ग्रामीणों को पेयजल हेतु नल कनेक्शन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। महुआ विधायक ओमप्रकाश ने बताया कि विधानसभा के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उनके घर पर उपलब्ध करवाने की मेरी पहली प्राथमिकता है। इसी क्रम में जनता जल जीवन मिशन के अंतर्गत महुआ विधानसभा के हड़िया, रसीदपुर उकरून्द गाजीपुर खावदा ग्राम हुड़ला तथा महवा कस्बे में लगभग 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। महुआ विधायक ने बताया कि इस कार्य के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है । साथ ही लगभग 4 करोड की लागत से गढ़हिम्मत सिंह में नलकूप निर्माण व पाइप लाइन का कार्य सहित क्षेत्र के अन्य गावो में पेयजल की व्यवस्था सुद्रढ़ की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414