गणतंत्र दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास राष्ट्र भक्ति संगीत व हैरतअंगेज कारनामों से हुआ, कलेक्टर ने ली सलामी, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। गणतंत्र दिवस के समारोह का पूर्वाभ्यास सोमवार को राजकीय करणी सिंह स्टेडियम में किया गया । इस दौरान राष्ट्र भक्ति संगीत धुनों पर सशत्र बलों की टुकड़ियों ने परेड की प्रस्तुति दी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मार्च पास्ट की सलामी दी । पूर्वाभ्यास के कार्यक्रम में सेना के जवानों ने भी हैरत अंगेज कारनामे दिखाए । जिला कलेक्टर कलाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के सम्बंध में आज यह पूर्वाभ्यास किया गया है । कोविड गाइडलाइन की पालना के अनुरूप कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है । समारोह स्थल के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहेगी जंहा पर हैंड सेनेटाइजर व मास्क की उपलब्धता रहेगी, जिसके लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए गए है । बता दे, राजकीय करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित हो रहे मुख्य समारोह में राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ बी डी कल्ला ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे ।

देखे वीडियो….

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...