पंजाब नेशनल बैंक में निकली भर्ती: 25 से 35 साल के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन, 78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी….

पंजाब नेशनल बैंक में निकली भर्ती: 25 से 35 साल के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन, 78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी

रोजगार@जागरूक जनता। बैंकिंग क्षेत्र में जाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए 25 से 35 साल तक की उम्र के उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर 7 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी
स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर निकली भर्ती में मैनेजर (क्रेडिट,रिस्क) के पदों पर सिलेक्ट उम्मीदवारों को 48,170 रुपये से लेकर 69,810 रुपए और सीनियर मैनेजर के पदों के लिए सेलेक्ट उम्मीदवारों को 63,840 रुपये से लेकर 78,230 रुपए हर महीने सैलरी दी जाएगी।

योग्यता
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट/ इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट या सीएफए से चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
पंजाब नेशनल बैंक में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों से 50 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। जबकि दूसरी सभी श्रेणियों के उम्मीदवार से 850 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

आयु सीमा
मैनेजर पदों के लिए 25 से 35 और सीनियर मैनेजर पदों के लिए 25 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इस वैकेंसी से संबंधित सभी डिटेल्स के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414