बकाया लीज राशि एवं आवास गृहों की बकाया किस्तों के ब्याज में मिलेगी छूट

बकाया लीज राशि एवं आवास गृहों की बकाया किस्तों के ब्याज में मिलेगी छूट

बीकानेर@जागरूक जनता। नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के आदेश अनुसार प्रशासन शहरों के संग अभियान में मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा के अनुपालन में शहरी नागरिकों की कठिनाइयों के निवारण तथा समस्याओं के त्वरित समाधान करने का निर्णय किया गया है।
नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिन प्रकरणों में पूर्व में 8 वर्ष की लीज राशि जमा कराकर 99 वर्ष लीज मुक्ति प्रमाण पत्र लिया हुआ है। उनमें 2 वर्ष की एक मुश्त लीज लेकर 99 वर्षीय पट्टे को संपूर्ण फ्री होल्ड का पट्टा दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जिन प्रकरणों में पिछले वर्षों की लीज बकाया है, उनमें बकाया लीज राशि 60 प्रतिशत की छूट देते हुए बकाया लीज राशि 40 प्रतिशत जमा करवाकर अग्रिम 10 वर्षों की लीज एकमुश्त जमा करवाने पर फ्री होल्ड का पट्टा दिया जाएगा। प्रशासन शहरों के संग अभियान में भी यह छूट जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि ई डब्ल्यू एस, एर्ल आइ जी, एम आई जी ए के आवंटित आवासीय की बकाया राशि एकमुश्त जमा करवाई जाने पर ब्याज व पेनल्टी में शत-प्रतिशत छूट का भी प्रावधान किया गया है। इस छूट को भी प्रशासन शहरों के संग अभियान तक बढ़ाया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...