रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल विवेक विहार एव मानसरोवर का आर बी एस ई रिजल्ट में परचम

जयपुर. रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल विवेक विहार एवम मानसरोवर के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 वी कला,साइंस और कॉमर्स वर्ग में उच्चतम नंबर प्राप्त करके सफलता का परचम फहरा दिया।
12 वी कॉमर्स में खुशी बंसल ने 97.60%,12 वी साइंस में यश गोयल ने 97% ,राहुल चौधरी ने 96.80 एवम 12 वी आर्ट्स में अक्षिता शर्मा ने 97.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवम संपूर्ण रावत एजुकेशनल ग्रुप को गौरवान्वित किया।
उत्कृष्ट रिजल्ट देते हुए 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी एस रावत ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता पर बधाई दी एवम शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
सभी टॉप रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को विद्यालय में बुलाकर उनका सम्मान किया गया,विद्यार्थियो के साथ उनके अभिभावकों ने भी इस शानदार उपलब्धि को सराहा।
रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक हेमेंद्र सिंह रावत एवम नरेंद्र सिंह रावत ने सभी उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को बधाई दी।
रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल विवेक विहार की प्रिंसिपल सुशीला नेगी एवम रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानसरोवर की प्रिंसिपल सुषमा चौहान ने अपनी पूरी टीम के प्रयासों को सराहा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...