‘रतन टाटा को भारत रत्न मिले ’, महाराष्ट्र कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

Ratan Tata Bharat Ratna : 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में मुंबई के अस्पताल में बीती रात निधन हो गया।

मुंबई. बिजनेस टाइकून रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। महाराष्ट्र कैबिनेट ने भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ के लिए दिवंगत उद्योगपति का नाम केंद्र सरकार को भेजने का फैसला किया है। यह प्रस्ताव गुरुवार को कैबिनेट बैठक के दौरान पारित किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में आज हुई राज्य कैबिनेट की बैठक मे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम शिंदे ने बैठक में इस संबंध में शोक प्रस्ताव पेश किया। इस अवसर पर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया जिसमें केंद्र से पद्म विभूषण रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया गया।

भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद अध्यक्ष (चेयरमैन) रतन टाटा का बुधवार रात 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
बता दें कि उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के एनसीपीए लॉन में रखा गया है जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जा हैं। टाटा के पार्थिव शरीर को उनके आवास से एनसीपीए लॉन ले जाया गया और इस दौरान पुलिस बैंड ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका मुंबई के वर्ली शमशान घाट पर आज शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत देश के कई मशहूर लोग शामिल होंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414