बीकानेर पुलिस की जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, गंगाशहर व नापासर पुलिस के हत्थे चढ़े एक दर्जन जुआरी

बीकानेर पुलिस की जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, गंगाशहर व नापासर पुलिस के हत्थे चढ़े एक दर्जन जुआरी

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में शनिवार का दिन जुआरियों के लिए बड़ा भारी भरकम और दहशत वाला रहा जंहा बीकानेर पुलिस ने करीब 1 दर्जन जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर इनके कथित अड्डो पर हलचल मचा दी । तीन अलग अलग कार्रवाइयों में करीब एक दर्जन जुआरी हजारों रुपयों व ताश के पत्तों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े है । इन कार्रवाइयों को गंगाशहर व नापासर पुलिस ने अंजाम दिया है । पहली कार्रवाई गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण मय टीम ने की जिसमे गंगाशहर की विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित एक मकान में दबिश दी। यहां सात युवक ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। सातों को गिरफ्तार किया। मौके पर मिले 22 हजार रूपए जब्त कर लिए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी प्रमोद गुप्ता पुत्र राजेश कुमार, बजरंग धोरा निवासी राजू पुत्र रफीक खान, गोपेश्वर बस्ती निवासी नरेंद्र पुत्र त्रिलोकचंद जीनगर, मुक्ताप्रसाद निवासी जयवीर पुत्र रामलाल, नोखा रोड़ निवासी विकास पुत्र रतनलाल नाहटा, घड़सीसर निवासी इमरान पुत्र इकबाल व छोटा रानीसर बास निवासी दीपाराम पुत्र रामनारायण जाट के रूप में हुई है। कार्रवाई थानाधिकारी राणीदान मय एएसआई जगदीश कुमार, हैड कांस्टेबल मांगीलाल, कांस्टेबल आशाराम, कांस्टेबल मूलाराम, कांस्टेबल राजाराम व चाल सुभाष कांस्टेबल ने की। वहीं नापासर पुलिस की दो अलग अलग टीमों ने चार जुआरियों को दबोचा। आरोपियों से 1110 रूपए व 104 ताश के पत्ते जब्त हुए। नापासर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किल्चू देवड़ान निवासी भूराराम पुत्र नत्थूराम, शिवकुमार पुत्र दौलत राम, विजय सिंह पुत्र छोगसिंह व चेतनराम पुत्र सीताराम के रूप में हुई। कार्रवाई एएसआई भागीरथराम व हैड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार की टीमों ने की। पकड़े गए सभी जुआरियों को प्रारंभिक पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...