रंगोलाई महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ऊर्जा मंत्री कल्ला ने की सपत्नीक पूजा-अर्चना

रंगोलाई महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ऊर्जा मंत्री कल्ला ने की सपत्नीक पूजा-अर्चना

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रंगोलाई महादेव  मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन नवचंडी गठन, धूपाधिवास, फलाधिवास,
जलाधिवास, मूर्ति परिक्रमा, पितृ स्थापना, प्रायश्चित हवन आदि आयोजित हुए। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प. पुरुषोत्तम व्यास ‘मीमांसक’ के आचार्यत्व में आयोजित हो रहा है। इसमें प. युगल नारायण रंगा, प. बलदेव दास रंगा, प. यगेश्वर व्यास, प. राजकुमार कल्ला, प. हरि नारायण व्यास, प. राकेश एवं प. राजेश व्यास सहित विभिन्न कर्मकांडी ब्राह्मण वैदिक मंत्रोचार के साथ भागीदारी निभा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन गुरुवार को होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...