रंगीलो राजस्थान : बीकानेर में तीन दिन चलेगा ऊंट उत्सव, धोरों पर नाचेंगे ऊंट, होंगी प्रतियोगिताएं

बीकानेर@जागरूक जनता। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव इस बार तीन दिनों तक चलेगा। पहले दिन पुराने शहर से लेकर सूरसागर तक हैरिटेज वाॅक निकलेगी। दूसरे दिन के कार्यक्रम डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में होंगे। वहीं एक दिन की सभी गतिविधियां रायसर के धोरों में आयोजित होंगी। इस दौरान बर्ड फेस्टिवल तथा अमृता हाट का आयोजन होगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साज-सज्जा की जाएगी।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को ऊंट उत्सव की तैयारी बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीकानेर की कला, संस्कृति, खानपान और पर्यटन विकास की संभावनाओं के मद्देनजर महोत्सव को वृहद् स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में देशी और विदेशी मेहमान भागीदारी निभाएं, इसके प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव 7 से 9 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके तीन दिनों के कार्यक्रमों के प्रस्ताव गुरुवार तक उपलब्ध करवाने के निर्देश पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दिए।
मेहता ने कहा कि महोत्सव के पहले दिन हैरिटेज वाॅक होगी। यह पुराने शहर से होकर सूरसागर पहुंचेगी। जहां सांस्कृतिक संध्या के साथ पहले दिन के कार्यक्रमों का समापन होगा। वहीं दूसरे दिन के कार्यक्रम डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होंगे। बीकानेर में ग्रामीण पर्यटन की संभावनों को देखते हुए इस बार एक दिन के सभी कार्यक्रम रायसर के धोरों में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ऊंट नृत्य एवं अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। इन कार्यक्रमों को शीघ्र ही अंतिम रुप दे दिया जाएगा।

जिला कलक्टर ने कहा कि महोत्सव आयोजन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाने में जुट जाएं। महोत्सव के दौरान बीकानेर के खानपान और व्यंजन से जुड़ा कार्यक्रम भी होगा। वहीं इस दौरान कला क्षेत्र से जुड़ी सेलिब्रिटी को आमंत्रित करने के प्रयास होंगे। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए अमृता हाट का आयोजन भी इस दौरान करने पर चर्चा की गई। साथ ही बर्ड फेस्टिवल की रूपरेखा निर्धारण पर भी बातचीत हुई।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक भानू प्रताप ढाका ने महोत्सव के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में बताया तथा अब तक की गई तैयारी की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, पर्यटन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, सहायक पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...