राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का शुभारंभ, सीएम गहलोत ने जोधपुर के लूणी से किया भव्य शुभारंभ

  • 5 अक्टूबर तक 6 खेलों का होगा आयोजन आयोजन, दो लाख से ज्यादा टीमों के बीच होंगे मुकाबले, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होंगे खेलों के आयोजन, एक लाख से अधिक प्रतिभागी 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

जयपुर। गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में खेलों की अलख जगाने और ग्रामीणों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, भाईचारे, आपसे प्रेम सद्भावना और सहयोग का माहौल तैयार करने के लिए राज्य की गहलोत सरकार की ओर से आज राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का भव्य आयोजन का शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुबह 9 बजे जोधपुर के लूणी से खेलों के महाकुंभ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुताबिक ग्रामीण ओलंपिक संभवतः दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन में से एक है। इसके तहत 5 अक्टूबर तक 6 खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला ब्लॉक और राज्य स्तर पर 6 अलग-अलग खेल खेले जाएंगे। इन खेलों में कबड्डी, शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो-खो, टेनिस बॉल क्रिकेट है।

30 खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में
ग्रामीण ओलंपिक के तहत प्रदेश में 30 लाख खिलाड़ी जिला, ब्लॉक और प्रदेश स्तर पर खेल मैदान में उतरेंगे, जिनमें 20 लाख 37 हजार 564 पुरुष और 9 लाख 41 हजार 671 महिला खिलाड़ी हैं।ग्रामीण ओलंपिक के तहत करीब सवा दो लाख टीमें इन खेलों को खेलेगी।

इनमें कबड्डी में 91 हजार 891 टीमें, टेनिस क्रिकेट में 46 हजार 297 टीमें, वॉलीबॉल में 29 हजार 730 टीमें, हॉकी में 5 हजार 796 टीमें, शूटिंग वॉलीबॉल में 8 हजार513 टीमें और खो-खो में 38हजार 825 टीमें हैं।प्रदेश में ब्लॉक -जिला और राज्य स्तरीय लेवल पर 11 हजार 285 ग्राम पंचायतों की खेल मैदानों पर इनका आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में करीब 10 लाख बालिका और महिला प्रतिभागी शामिल हैं तो वहीं एक लाख से अधिक प्रतिभागी 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

इस तरह होगा प्रतियोगिताओं का आयोजन
-ग्राम पंचायत स्तरीय खेल – 29 अगस्त से 1 सितंबर तक
-ब्लॉक स्तरीय खेल- 12 सितंबर से 15 सितंबर तक
-जिला स्तरीय खेल- 22 सितंबर से 25 सितंबर तक
-राज्य स्तरीय खेल- 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...