राजस्थान के नए कार्यवाहक डीजीपी यू आर साहू ने संभाला पदभार

सीनियर आईपीएस ऑफिसर उत्कल रंजन साहू को आज राजस्थान पुलिस का 36 वां डीजीपी बनाया गया है।

जयपुर। सीनियर आईपीएस ऑफिसर उत्कल रंजन साहू को आज राजस्थान पुलिस का 36 वां डीजीपी बनाया गया है। उन्होंने आज पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। मातहत अफसरों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। नए डीजीपी का कार्यकाल फिलहाल 6 महीने का है । 6 महीने बाद वह भी रिटायर हो रहे हैं। यह सरकार के ऊपर निर्भर करता है कि उन्हें एक्सटेंशन देना है या नई अफसर को डीजीपी बनाना है।

लेकिन फिलहाल डीजीपी उत्कल रंजन साहू के सामने सबसे बड़ी चुनौती है । जो सातवें दिन ही सामने आ रही है । यानी 5 जनवरी से 7 जनवरी तक राजस्थान में 58 वीं डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस होनी है। 3 दिन की इस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा एनएसए अजीत डोभाल भी शामिल हो रहे हैं।

साथ ही 25 से ज्यादा राज्यों के डीजी आईजी और अन्य सीनियर आईपीएस अफसर भी आ रहे हैं । जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में यह आयोजन होना है । देश भर से आने वाले मेहमानों को इनकम टैक्स कॉलोनी के गेस्ट हाउस और हाल ही में नए बने विधायक आवास में ठहराया जाना है । विधायक आवास , इनकम टैक्स कॉलोनी से लेकर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर तक की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 5 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक पूरे क्षेत्र में यातायात डायवर्सन किया गया है।

वैसे तो इस कांफ्रेंस के लिए नोडल अधिकारी एडीजी संजय अग्रवाल को बनाया गया है। लेकिन प्रदेश पुलिस के मुखिया होने नाते उत्कल रंजन साहू भी बड़ी जिम्मेदारी में है। बताया जा रहा है आज मंत्रिमंडल का गठन होने के बाद तमाम सीनियर आईपीएस और आईपीएस अफसर के साथ बैठक होनी है। इस बैठक में नव वर्ष को लेकर किए जाने वाले बंदोबस्त एवं अगले सप्ताह झालाना में होने वाली डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर चर्चा होगी । साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...