युवाओं के सपने साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही राजस्थान सरकार- जिला प्रभारी मंत्री

  • राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के सभागार में आयोजित हुआ युवा सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव
  • मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने नव चयनित अभ्यर्थियों प्रदान किये नियुक्ति पत्र
  • जिला विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचन

जयपुर। राजस्थान सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने रोजगार उत्सव में हजारों युवाओं को नियुक्ति प्रदान की है साथ ही, बेरोजगार युवाओं को करीब 90 हजार भर्तियों की सौगात भी दी है। यह कहना है जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल का।

श्री जोगाराम पटेल ने यह बात गुरुवार को युवा सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव को संबोधित करते हुए कही। दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित सम्मेलन में आयोजना विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान आवासन मंडल सहित कई विभागों के नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इससे पहले प्रभारी मंत्री ने जिला विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में राजस्थान सरकार की उपलब्धियों एवं एक साल के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। वहीं समारोह में प्रभारी मंत्री ने जिला- जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दूदू की विकास पुस्तिका के साथ-साथ पंच गौरव का भी विमोचन किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू हुए एवं उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों के साथ सरकार की एक साल की उपलब्धियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

समारोह में विधायक श्री गोपाल शर्मा, जिला प्रमुख श्री रमा देवी चोपड़ा, मेयर श्रीमती कुसुम यादव, मेयर श्रीमती सौम्या गुर्जर, जिला प्रभारी सचिव श्रीमती अपर्णा अरोरा, संभागीय आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतिभा वर्मा सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...