राजस्थान वित्त निगम ने शुरू की एक मुश्त ऋण निपटारा योजना 

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्थान वित्त निगम की ओर से एनपीए खाते के निपटारे के लिए एक मुश्त ऋण निपटारा योजना 2021-22 शुरू की है। राजस्थान वित्त निगम के प्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत निगम की ओर से इकाई की मूल संपत्तियों के विक्रय के बाद बकाया राशि के ऋण खातों का निपटारा ऋण स्वीकृत अवधि के अनुसार शेष मूल / बकाया राशि का 30 प्रतिशत, 60 प्रतिशत, 80 प्रतिशत एवं 90 प्रतिशत व अन्य राशि पर किया जा सकेगा। परिवहन ऋण खातों को मूल राशि में से खातों कुल जमा राशि कम कर शेष राशि व अन्य खर्च में एक मुश्त निपटारा किया जाएगा। ये योजना 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी। समझौता राशि का भुगतान 90 दिनों में बिना ब्याज, 12 मासिक ‘किश्तों में 10.50 प्रतिशत साधारण ब्याज व 31 मार्च 2022 तक जमा करवाने पर ब्याज में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिये राजस्थान वित्त निगम कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...