राजस्थान बजट:कोई नया टैक्स नहीं, अगले साल से कृषि बजट अलग होगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान का 2021-22 का बजट पेश किया। 2 घंटे 47 मिनट के बजट भाषण में गहलोत का पूरा फोकस कृषि, हेल्थ और एजुकेशन पर रहा। गहलोत ने अगले साल से राज्य का कृषि बजट अलग से पेश करने का ऐलान किया।

  • जिन 3 कांग्रेस और एक भाजपा विधायक की मौत हुई, उनके नाम पर कॉलेज खोले जाएंगे
  • महिलाओं को फ्री में सैनेट्री नेपकिन देंगे, राजस्थानी फिल्म के लिए 25 लाख का अनुदान

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान का 2021-22 का बजट पेश किया। 2 घंटे 47 मिनट के बजट भाषण में गहलोत का पूरा फोकस कृषि, हेल्थ और एजुकेशन पर रहा। गहलोत ने अगले साल से राज्य का कृषि बजट अलग से पेश करने का ऐलान किया। इसके अलावा, विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए जिन 4 विधायकों (3 कांग्रेस और 1 भाजपा) की मौत हुई, उनके नाम पर उनके क्षेत्र में गर्ल्स कॉलेज खोलने की घोषणा भी की। इसमें राजसमंद में किरण माहेश्वरी कन्या कॉलेज, भींडर में गजेंद्र सिंह कन्या कॉलेज, सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल कन्या कॉलेज, गंगापुर में कैलाश त्रिवेदी कन्या कॉलेज खोले जाएंगे।

बजट भाषण के दौरान गहलोत ने विपक्ष की चुटकी भी ली। उन्होंने कहा- मैं सात बार पानी पी चुका हूं। वसुंधरा राजे ने जब बजट पेश किया था उस वक्त एक बार भी पानी नहीं पीया था। यह बड़ी बात है। मैं पानी पी पीकर आपको कोस नहीं रहा हूं। मेरा दिल तो पक्ष-विपक्ष के लिए प्रेम से भरा है। राजे का बिना पानी पीए बोलना बड़ी बात थी। आप याद रखो या न रखो। मुझे अब तक याद है। गहलोत ने कहा- प्लीज दिल्ली को समझाओ, नफरत, गुस्से से देश नहीं चला करते।

बजट भाषण

  • गहलोत ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। बल्कि टैक्स की अलग-अलग मद में 910 करोड़ रुपए की छूट दी है।
    कोरोना काल में रोका गया सरकारी कर्मचारियों का वेतन रिलीज करने की घोषणा। 1600 करोड़ रुपए जारी होंगे।
    डीएलसी की दरों में 10 फीसदी की कमी की घोषणा। 50 लाख तक फ्लैट पर स्टांप ड्यूटी 6 से घटाकर 4 फीसदी की गई।
    सरकार लड़कियों की तर्ज पर अब सभी महिलाओं को भी मुफ्त सैनेट्री नेपकिन देगी। इस पर कुल 200 करोड़ खर्च होंगे।
    नए वाहनों के साथ फिर से ग्रामीण बस सेवा शुरू होगी। इस बस सेवा को भाजपा शासन में बंद कर दिया गया था।
    ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट पर गहलोत ने कहा कि ईआरसीपी आपके वक्त की योजना है। इसे हमने आगे बढ़ाने का फैसला किया। प्रधानमंत्री ने जयपुर- अजमेर में वादा किया था। नीति आयोग की बैठक में मैंने पीएम से रिक्वेस्ट की है। भाजपा के 25 सांसद हैं। हमें सबको मिलकर 13 जिलों की योजना को आगे बढ़ाना है।
    30 मार्च काे सभी जिलों में राजस्थान उत्सव। राजस्थान की युवा शक्ति को अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए 10 हजार युवाओं को भेजा जाएगा।
    फिल्म प्रोत्साहन नीति लाएंगे। राजस्थानी फिल्मों को 25 लाख रुपए की सहयोगी राशि और जीएसटी पर 100% छूट दी जाएगी
    पूर्वी राजस्थान की पीआरसीपी योजना पिछली सरकार ने बनाई थी। पीने के पानी के लिए 37 हजार करोड़ लागत की इस परियोजना को धरातल पर लाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। रिफायनरी के बाद सबसे बड़ी परियोजना है। पीएम ने अभी तक पीआरसीपी को राष्ट्रीय योजना घोषित नहीं की। इस प्रकार की 16 अन्य परियोजनाओं को घोषित किया हुआ है। प्रदेश के साथ यह भेदभााव की श्रेणी में आता है। हम अपने संसाधनों से काम जारी रखेंगे।
    खेती की बिजली के लिए नई कृषि वितरण कंपनी बनाई जाएगी। इसमें एक की बजाए दो महीनों में बिल भेजे जाएंगे। 50 हजार किसानों को नए कनेक्शन दिए जाएंगे।
  • राज्य हेल्थ बिल लाया जाएगा। अगले साल हम 3500 करोड़ की लागत से यूनिवर्सल हेल्थ योजना लागू करेंगे।
    शाहपुरा जयपुर व फतेहपुर के उपजिला अस्पतालों को बेहतर किया जाएगा।
    एसएमएस कॉलेज में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग, आंकोलॉजी विभाग खोले जाएंगे। हार्ट, लंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
    मेडिकल टूरिज्म सेंटर की स्थापना पीपीपी मोड पर। प्रदेशवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान निरंतर चलाने के लिए डायरेक्टरेट ऑफ फूड सेफ्टी बनाने की घोषणा।
  • सड़क दुर्घटनाओं को बचाने के लिए जीवन रक्षक योजना के तहत जीवन बचाने वाले भले व्यक्ति को 5000 रुपए व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। राज्य के राजमार्ग व मुख्य सड़कों पर ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए योजना।
    37400 आंगनवाड़ी केंद्रों, अंग्रेजी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। 50 सरकारी स्कूल खुलेंगे व 100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे।
    शांति अहिंसा प्रकोष्ठ को शांति व अहिंसा निदेशालय में बदला जाएगा। सभी संभागों में विशेष योग्यजन आवासीय स्कूल खुलेंगे। जोधपुर व जयपुर में इसी तरह के दो नए महाविद्यालय खोले जाएंगे।
    पात्र बेरोजगार युवाओं को चार माह का प्रशिक्षण देकर विभिन्न विभागों को राजीव गांधी युवा वालंटियर बनाए जाएंगे। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कराए जाएंगे। वन टाइम वेरिफिकेशन सिस्टम बनाया जाएगा। 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
    प्रदेश के युवाओं व बच्चों के लिए शारीरिक विकास के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की घोषणा, प्रत्येक ब्लॉक में खेल स्टेडियम। विधायक, सांसद निधि व जनता से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। राजसमंद व प्रतापगढ़ में इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे।
    मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की घोषणा। 1 लाख 20 हजार किसानों को स्प्रिंकल दिए जाएंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...