Rajasthan Budget 2024 : खोला नौकरियों का पिटारा : भजनलाल सरकार ने की घोषणा, प्रदेश में होगी 70 हजार पदों पर भर्तियां

Rajasthan Budget 2024 : राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को भजनलाल सरकार ने अपना पहला अंतरिम बजट पेश किया। राजस्थान के बजट में प्रदेश के युवाओं…

Rajasthan Budget 2024 : राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को भजनलाल सरकार ने अपना पहला अंतरिम बजट पेश किया। राजस्थान के बजट में प्रदेश के युवाओं को तोहफा दिया है। राजस्थान सरकार ने प्रदेश में 70 हजार नई भर्तियों की घोषणा की है। वहीं युवाओं की काउंसिंग के लिए समस्त संभाग मुख्यालयों पर युवा साथी केंद्र बनेंगे।

पेपर लीक की घटनाओं पर कांग्रेस सरकार को घेरा
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पूर्ववर्ती सरकार के पेपर घोटाले पर कटाक्ष करते हुए कहा-हम आगामी दिनों में 70 हजार भर्तियां करेंगे। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट पेश करते हुए कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक जैसी घटनाएं होने और समय पर पेपर का आयोजन नहीं होने से युवाओं के साथ अन्याय हुआ, इससे युवाओं में गहरा असंतोष है। हमने सरकार बनाते ही पेपर लीक जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए दोषियों को सजा दिलाने के लिए एसआईटी का गठन किया।

RPSC भर्ती परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर होगा जारी
उन्होंने कहा-युवा हमारे कर्णधार है। उनके भविष्य को उज्जवल बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक संभाग में रोजगार मेलों और उच्च शिक्षित संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट के आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही स्किल डेवलपमेंट कराए जाएंगे। इसी के साथ प्रदेश में भर्ती परीक्षाएं समय पर कराने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग का वार्षिक भर्ती परीक्षा का कलेंडर जारी किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414