राहुल का गौतम अडानी पर हमला, बोले- कोयला कारोबार में गड़बड़ी कर किया 32 हजार करोड़ का घोटाला

Rahul Gandhi On Adani: राहुल गांधी ने कहा कि अडानी में ऐसी कौन सी शक्ति है, जिसके कारण सरकार उनकी जांच नहीं कराती

नई दिल्ली. Rahul Gandhi On Adani: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर अडानी का मुद्दा उठाकर मोदी सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने विदेशी अखबार (लंदन) फाइनेंशियल टाइम्स के हवाले से देश के उद्योगपति गौतम अडानी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने अडानी ग्रुप पर 32 हजार करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “पहले हमने 20 हजार करोड़ की बात की थी और सवाल पूछा था कि पैसा किसका है और कहां से आया है। अब पता चलता है कि 20 हजार करोड़ का आंकड़ा गलत था उसमें 12 हजार करोड़ और जुड़ गए हैं और कुल आंकड़ा 32 हजार करोड़ हो गया है।

राहुल गांधी ने कहा कि बिजली बिल बढ़ाने के पीछे अडानी ग्रुप का हाथ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अडानी जी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते है और उसका हिन्दुस्तान में रेट डबल हो जाता है, वो कोयले की कीमत को गलत दिखाते हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘लोग जैसे ही बिजली का स्विच ऑन करते हैं, अडानी की जेब में पैसा जाता है। अडानी की रक्षा भारत के पीएम कर रहे हैं। दुनिया के बाकी देशों में जांच हो रही है, लेकिन भारत में अडानी को ब्लैंक चेक दिया हुआ है। वो जो मर्जी चाहें कर सकते हैं। लोग 32 हजार करोड़ का आंकड़ा याद रखें। पीएम अडानी की जांच क्यों नहीं करवाते?’

राहुल ने कहा कि अडानी जो चाहते हैं, उनको वो मिल जाता है। अडानी में ऐसी कौन सी बात है कि मौजूदा मोदी सरकार अडानी की जांच नहीं करा सकती, आखिर इसके पीछे कौन सी शक्ति है? इस ताकत को पूरा देश जानता है।’

अडानी और शरद पवार की मुलाकात पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे?
यह पूछे जाने पर कि अडानी मुद्दे पर इंडिया गठबंधन एकजुट होने के बावजूद वह शरद पवार की अडानी से मुलाकात पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं? इस सवाल के जवाब में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने शरद पवार से नहीं पूछा है। वह भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं। शरद पवार बचाव नहीं कर रहे हैं। अडानी, मिस्टर मोदी हैं और इसीलिए मैंने मिस्टर मोदी से यह सवाल पूछा। अगर शरद पवार भारत के पीएम के रूप में बैठे होते और अडानी की रक्षा कर रहे होते, तो मैं शरद पवार से यह सवाल पूछ रहा होता।”

इंडिया गठबंधन की सरकार आने के बाद क्या अडानी कारोबार कर पाएंगे?
जब राहुल गांधी से पूछा गया कि इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर अडानी कारोबार कर पाएंगे या नहीं? क्या सरकार उनकी जांच कराएगी? इस पर वायनाड सांसद ने कहा, ‘बिल्कुल करवाएंगे यह अडानी जी की बात नहीं है। कोई भी 32 हजार करोड़ की चोरी करेगा तो उसकी जांच होगी।’

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...