राहुल और प्रियंका गांधी को 3 लोगों के साथ लखीमपुर जाने की मिली इजाजत; शाम तक रिहाई भी संभव


किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्र की गिरफ्तारी हो सकती है, पिता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र ने अमित शाह से की मुलाकात

लखनऊ। राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत मिल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में अधिकारियों ने ये फैसला लिया है। यूपी के गृह विभाग के मुताबिक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी गई है।

राहुल कुछ ही देर में लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं। वहीं, प्रशासन शाम तक प्रियंका गांधी को रिहा कर सकता है। इसके बाद वह लखीमपुर भी जा सकती हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीतापुर जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से लखनऊ की फ्लाइट में बैठ गए हैं। जबकि सचिन पायलट सड़क के रास्ते सीतापुर के लिए रवाना हुए हुए हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्र की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। किसान संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं और किसानों के दबाव के चलते सरकार एक्शन ले सकती है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और आशीष के पिता अजय मिश्र को भी दिल्ली तलब किया गया है। वह नॉर्थ ब्लॉक दिल्ली पहुंच भी गए हैं। यहां उनकी गृहमंत्री अमित शाह के साथ करीब आधे घंटे मुलाकात हुई है।

बिग अपडेट्स-

  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मंत्री के बेटे की गाड़ी आई और किसानों को रौंदकर चली गई। इसके बावजूद हत्यारों को बचाया जा रहा है।
  • केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री जी एक तरफ आजादी का महोत्सव मना रही है, दूसरी ओर किसानों को जेल में डाला जा रहा है। ये कैसा महोत्सव है। आज हर देशवासी न्याय की मांग कर रहे हैं।
  • कांग्रेस नेता सचिन पायलट सीतापुर जाने के लिए गाजीपुर बॉर्डर का रास्ता चुना है। उन्हें पुलिस ने रोक लिया है। सचिन के साथ प्रमोद कृष्णन भी हैं।
  • सचिन का कहना है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है। हम सीतापुर जा रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि प्रशासन हमें वहां जाने देगी। वहां प्रियंका को गैर कानूनी तरीके से रखा गया है। पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी।
  • सचिन पायलट के काफिले को हाईवे पर ट्रक खड़ा करके रोक दिया गया। बाद में सचिन पायलट की गाड़ी को आगे बढ़ने दिया गया।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। उनके लखनऊ आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है।
  • भाजपा नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ है, वो दुःखद है। लेकिन अब इस पर सियासत करना गलत है।

राहुल गांधी बोले- UP में अपराधियों को खुली छूट मिली है
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने UP सरकार के साथ ही केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि UP में किसानों को कुचला जा रहा है और आरोपियों पर एक्शन नहीं लिया जा रहा।

राहुल गांधी ने कहा, ‘कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। एक तो किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है। उनका मर्डर किया जा रहा है। BJP के होम मिनिस्टर की बात हो रही है उनके पुत्र की बात हो रही है। उन पर कोई एक्शन नहीं हो रहा।’

राहुल और 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा लखीमपुर खीरी :– कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लखीमपुर खीरी दौरा के लिए आएगा। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि यूपी और पश्चिम बंगाल के राजनीतिक नेताओं को अनुमति दी गई थी तो उसी भावना से कांग्रेस को अनुमति दी जानी चाहिए।

लखीमपुर खीरी क्षेत्र में धारा 144 :- सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर 12:30 बजे राहुल गांधी लखनऊ पंहुचेंगे। फिर वो, प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर और पीड़ित किसानों से मिलने लखीमपुर जाएंगे। राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट, पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल भी लखीमपुर जाएंगे। हालांकि, राहुल गांधी और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी दौरा की अनुमति से इन्कार कर दिया गया है। वजह बताई गई है कि 3 अक्टूबर की घटना के बाद क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है।

इंटरनेट सेवाएं बंद :- राहुल गांधी को रोकने के लिए शासन और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। लखनऊ से लेकर सीतापुर लखीमपुर तक हाई अलर्ट है। लखनऊ में धारा 144 की अवधि 8 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। सीतापुर, बहराइच और लखीमपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

प्रियंका ने पीएम से पूछा सवाल :- एक दिन से ज्यादा हिरासत में रखे जाने पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने मंगलवार ट्वीट कर पीएम मोदी से पूछा, “नरेंद्र मोदी सर, आपकी सरकार ने मुझे बिना किसी आदेश और प्राथमिकी के पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। लेकिन किसानों को कुचलने वाले को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।”

11 पर शांतिभंग और पाबंद की कार्रवाई :- प्रियंका गांधी समेत 11 लोगों पर शांतिभंग और पाबंद की कार्रवाई की गई है। हरगांव थाने में एसओ बृजेश त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, अमेठी के एमएलसी दीपक सिंह, पीएस संदीप, पीए राजकुमार, दिल्ली के नरेंद्र शेखावत, राजस्थान के धीरज गुर्जर, योगेंद्र, अमित, दिल्ली के हरिकांत के खिलाफ कार्रवाई की है। फिलहाल जिस पीएसी गेस्ट हाउस में प्रियंका को रखा गया था, उसे ही पुलिस ने अस्थायी जेल घोषित किया गया है।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन की 1 नवम्बर से एवं मूंगफली की 18 नवम्बर से खरीद,ऑनलाइन पंजीयन 20 अक्टूबर से

Wed Oct 6 , 2021
समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन की 1 नवम्बर से एवं मूंगफली की 18 नवम्बर से खरीद,ऑनलाइन पंजीयन 20 अक्टूबर से जयपुर@जागरूक जनता। सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग, […]

You May Like

Breaking News