पुनीत का अब कल होगा अंतिम संस्कार:कन्नड़ स्टार के दो फैंस की सदमे में मौत, एक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

कन्नड़ सुपर स्टार पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार कल यानी 31 अक्टूबर को किया जाएगा। पुनीत की बेटी वंदिता अमेरिका से आज भारत पहुंच जाएंगी। वंदिता को दिल्ली से बैंगलुरु तक पहुंचाने के लिए स्टेट अथॉरिटी ने एक स्पेशल विमान की व्यवस्था की है।

पुनीत की मौत का गम फैंस झेल नहीं पा रहे हैं। कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हनूर तालुका के मारो गांव में 30 साल के एक शख्स को खबर सुनते ही हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम मुनियप्पा है जो पेशे से एक किसान था। वहीं बेलगावी के शिंदोली गांव में दूसरे फैन की भी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टार के निधन की खबर आने के बाद कर्नाटक के बेलगावी जिले के अथानी के एक युवक ने आत्महत्या कर ली है।

कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। पुनीत को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके तुरंत बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ही राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

पुनीत, डॉ. राजकुमार और पर्वतम्मा की पांच संतानों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी अश्विनी रेवंत और दो बेटियां हैं।

अप्रिय घटना रोकने लगाई 144 धारा
पुनीत राजकुमार के निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा चुके हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी विक्रम अस्पताल पहुंचे थे। एहतियात के तौर पर बेंगलुरु में दो रात के लिए शराब की बिक्री भी रोक दी गई है।

राजामौली और सूर्या ने रद्द किया इवेंट
कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन के कारण शनिवार को होने वाला सूर्या की फिल्म जय भीम ज्यूकबॉक्स लॉन्च और आरआरआर झलक रिलीज स्थगित कर दिया गया है। इतना ही नहीं उनके बड़े भाई शिव राजकुमार की फिल्म भजरंगी 2 शो भी पूरे कर्नाटक में रद्द कर दिए गए हैं।

अधूरी रह गईं ये फिल्में
पुनीत फिलहाल चेतन कुमार द्वारा निर्देशित जेम्स की शूटिंग कर रहे थे। एक पूर्ण एक्शन एंटरटेनर के रूप में पहचाने जाने वाले, पुनीत ने शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया था। फिल्म में उनके अपोजिट प्रिया आनंद थीं। पुनीत को द्वित्व की शूटिंग भी करनी थी। इसे नवंबर या दिसंबर में फ्लोर पर जाना था। यह पवन कुमार के साथ उनका पहला कोलेबोरेशन था।

पुनीत ने संतोष आनंदराम के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी रखा था। दोनों ने राजाकुमारा और युवरत्ना में साथ काम किया है। इसके अलावा, पुनीत के पास अपने होम बैनर में पांच फिल्में भी हैं जो उन्होंने प्रोड्यूस की हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...