पीटीईटी कल: प्रदेश के सवा चार लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

कोटा. राज्य के दो वर्षीय बीएड, चार वर्षीय बीएड, बीएससी बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 9 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। राज्य के दो वर्षीय बीएड, चार वर्षीय बीएड, बीएससी बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 9 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी को सुबह 10 बजे तक केन्द्र पर पहुंचना होगा। राज्य के 1055 केन्द्रों पर करीब सवा चार लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस बार पीटीईटी परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) करवा रहा है।

परीक्षा के समन्वयक डॉ. आलोक चौहान ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों को मिलाकर राज्य के 4 लाख 28 हजार 242 अभ्यर्थी राज्य के 1055 केन्द्रों पर परीक्षा देंगे। इस बार सबसे ज्यादा अभ्यर्थी जयपुर में 59 हजार 335 तथा सबसे कम जैसलमेर में 2 हजार 987 परीक्षा देंगे। कोटा में 31 सेंटर पर 15031 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले के अभ्यर्थी अपने ही जिले में परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। नेत्रहीन परीक्षार्थियों को श्रुतिलेखक दिए जाएंगे। परीक्षा केन्द्रों पर सभी परीक्षार्थियों की जांच बायो-मेट्रिक मशीनों से चेहरे एवं अंगूठे के निशान का मिलान किया जाएगा। जिससे अब कोई भी परीक्षार्थी किसी दूसरे की जगह परीक्षा नहीं दे पाएगा।

हिन्दी वर्जन ही मान्य होगा
चौहान ने बताया कि प्रश्नपत्र में दिए गए सवालों में अगर कोई भ्रम या शंका की स्थिति पैदा होती है तो हिन्दी में छपा सवाल का वर्जन ही मान्य होगा। परीक्षा में नेगटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षार्थी, परीक्षा उपरांत उत्तर पत्रक की कार्बन कॉपी एवं प्रश्न पत्र साथ ले जा सकेंगे।

हर केन्द्र पर रहेगी चौकसी
वीएमओयू के कुलपति प्रोफेसर कैलाश सोडाणी ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता एवं अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा के सह-समन्वयक डॉ. सुरेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सभी जिलों में प्रशासन व पुलिस की कड़ी चौकसी में परीक्षा कराई जाएगी। फ्लाइंग स्काड लगातार केन्द्रों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा केन्द्र पर्यवेक्षक भी केन्द्रों का बारीकी से पर्यवेक्षण करेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम जयपुर।...

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...