प्रयागराज कलेक्टर रविंद्र कुमार मांदर ने महंत नरेश पुरी जी महाराज से लिया आशीर्वाद, मेहंदीपुर बालाजी सेवा शिविर की व्यवस्थाओं की की सराहना

मेहंदीपुर बालाजी @ जागरूक जनता (प्रदीप बोहरा). प्रयागराज में आयोजित मेले के दौरान, कलेक्टर रविंद्र कुमार मांदर ने मेहंदीपुर बालाजी सेवा शिविर का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर मे महंत नरेश पुरी जी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कलेक्टर ने शिविर में उपलब्ध सुविधाओं, जैसे कि भोजन वितरण, आवासीय प्रबंध, और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी सेवा शिविर श्रद्धालुओं की सेवा में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

महंत नरेश पुरी महाराज ने कलेक्टर रविंद्र कुमार मांदर को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि सेवा कार्य ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सेवा संगठनों के सामूहिक प्रयास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

इस अवसर पर प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अमित पाल शर्मा और भाजपा नेता सुबोध कुमार भी उपस्थित रहे। दोनों ने शिविर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह शिविर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सेवा भावना का प्रतीक भी है।

कलेक्टर ने शिविर प्रबंधन और वहां कार्यरत कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर सामाजिक और धार्मिक सेवा का एक आदर्श है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...