प्रियंका को राज्यपाल मिश्र ने डिग्री प्रदान कर किया सम्मानित


गर्वमेंट लॉ कॉलेज, भरतपुर की सत्र 2021 की टॉपर है प्रियंका कटारा

जयपुर। अम्बेडक़र लॉ यूनिवर्सिटी का द्वितीय दीक्षांत समारोह बुधवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह के अध्यक्ष राज्यपाल कलराज मिश्र व विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा थे। कार्यक्रम में प्रदेशभर के सम्बद्ध लॉ कॉलेजों के मैरिट सूची वाले विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इस मौके पर गर्वमेंट लॉ कॉलेज, भरतपुर की छात्रा सत्र 2021 की टॉपर प्रियंका कटारा को राज्यपाल मिश्र एवं उपस्थित अतिथियों ने डिग्री प्रदान की। साथ ही प्रियंका के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कुलपति सुधि राजीव ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान विभिन्न कैटेगिरियों में मैरिट विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

अब जयपुर में होगा दिल्ली के अनुभवी शिक्षकगणों द्वारा सिविल सेवाओं की समस्याओं का समाधान

Tue Jan 30 , 2024
जयपुर. जयपुर में नेक्स्ट आईएएस द्वारा एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जयपुर के अनेक सिविल सेवा के अभ्यर्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नेक्स्ट आईएएस के संस्थापक श्री बी सिंह सर द्वारा सिविल सेवा कोचिंग […]

You May Like

Breaking News