प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो: पुष्प वर्षा, दीपकों से सजी थाली से स्वागत

खुले वाहन पर सवार प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो ऐतिहासिक जूनागढ़ के सामने से शुरू हुआ। करीब एक घंटे चले रोड शो में प्रधानमंत्री मोदी सड़क के दोनों तरफ खड़े अपार जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिनंदन करते आगे बढ़ते रहे।

बीकानेर. विधानसभा चुनाव में भाजपा की सभाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को साध रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो का आगाज सोमवार को बीकानेर शहर से हुआ। खुले वाहन पर सवार प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो ऐतिहासिक जूनागढ़ के सामने से शुरू हुआ। करीब एक घंटे चले रोड शो में प्रधानमंत्री मोदी सड़क के दोनों तरफ खड़े अपार जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिनंदन करते आगे बढ़ते रहे।

कहीं पुष्प वर्षा तो कही दीपकों से सजी थाली से महिलाओं ने मोदी का स्वागत किया। बीकानेर के गोकुल सर्किल तक चार किलोमीटर तक के रोड शो में वाहन पर सवार मोदी एक शब्द भी नहीं बोले। केवल हाथ हिलाते लोगों को हाथ हिलाकर, कभी हाथ जोड़कर, कभी छतों पर खड़े लोगों की तरफ ताककर तो कभी एक साथ दोनों हाथों को हिलाकर चुनावी संदेश देते दिखे।

काफिले में भाजपा के लिए वोट की माईक पर अपील करता कोई वाहन भी नहीं चला। मोदी के पास पार्टी का सिम्बल कमल का फूल और केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रहे। रोड शो के लिए सड़क के दोनों तरफ बेरीकेटिंग के साथ भगवा कपड़े, हरे और केसरिया गुब्बारों से सजावट के बीच मोदी-मोदी के नारे लगाते महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों में अपार उत्साह नजर आया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...