राष्ट्रपति चुनाव: नतीजे आज, मुर्मू की जीत तय, पहली बार विजय जुलूस निकलेगा

1 लाख 30 हजार आदिवासी गांवों में भाजपा मनाएगी जश्न

नई दिल्ली। देश के 15वें राष्ट्रपति का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आज सुबह 11 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। आज ही रिजल्ट आ जाएगा। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी। NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच कहने को तो सीधा मुकाबला है, लेकिन द्रौपदी मुर्मु की जीत लगभग तय है। इसी के चलते भाजपा ने देश के 1.30 लाख आदिवासी गांवों में जश्न की तैयारी कर ली है।

सुबह 3.30 बजे जाग जातीं हैं द्रौपदी: 4 साल में 2 बेटे और पति को खोया, शिव बाबा का ध्यान करके डिप्रेशन से निकलीं मुर्मू
द्रौपदी के घर प्रेम विवाह प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे श्याम: दहेज में मुर्मू को मिली एक गाय, एक बैल और 16 जोड़ी कपड़े

मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा नतीजे आने के बाद दिल्ली में विजय जुलूस निकालेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति की जीत के बाद जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा राजपथ तक इस जुलूस की अगुआई करेंगे। वहीं भाषण देंगे। पहली बार आदिवासी महिला के राष्ट्रपति चुने जाने का श्रेय PM मोदी को देंगे। हालांकि, जुलूस में मुर्मू शामिल नहीं होंगी।

द्रौपदी की जीत से राजनीतिक मैसेज देने की तैयारी
द्रौपदी मुर्मू की जीत की घोषणा होते ही देशभर में जश्न शुरू हो जाएगा। द्रौपदी की जीत से BJP आदिवासी समुदाय सहित पूरे देश और खासतौर पर महिलाएं में खास संदेश देना चाहती है। जिससे मुख्य धारा से कटे इस समुदाय में राजनीतिक मैसेज जाए कि प्रधानमंत्री मोदी और BJP ही ऐसी पार्टी है जो सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश के वंचित तबकों और वर्गों के लिए काम करते हैं।

द्रौपदी की बेटी इतिश्री बोलीं: मां को शायद प्रधानमंत्री का फोन आया था, आंखों में आंसू थे, चुप हो गईं; आभार भी जता न सकीं
यही वजह है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के बाद पोस्टर में द्रौपदी मुर्मू के साथ किसी और नेता की तस्वीर न लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी राष्ट्रपति चुनाव से ही 2024 में होने वाले आम चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

इसलिए मुर्मू की जीत तय मानी जा रही
भाजपा ने 21 जून को मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था, तब NDA के खाते में 5 लाख 63 हजार 825, यानी 52% वोट थे। 24 विपक्षी दलों के साथ होने पर सिन्हा के साथ 4 लाख 80 हजार 748 यानी 44% वोट माने जा रहे थे। बीते 27 दिन में कई गैर NDA दल समर्थन में आने से मुर्मू को निर्णायक बढ़त मिल गई। सभी 10 लाख 86 हजार 431 वोट पड़ते हैं तो मुर्मू को 6.67 लाख (61%) से अधिक वोट मिलेंगे। सिन्हा के वोट घटकर 4.19 लाख रह गए। जीत के लिए 5 लाख 40 हजार 065 वोट चाहिए।

25 को शपथ ग्रहण
21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

द्रौपदी मुर्मू: जूनियर असिस्टेंट, टीचर रहीं… अब राष्ट्रपति का दायित्व

20 जून 1958 को ओडिशा के एक गांव के मुखिया के यहां जन्म हुआ। स्नातक तक पढ़ाई की।
1979 से 1983 तक सिंचाई विभाग में जूनियर असिस्टेंट बनीं। 1994 से 1997 तक शिक्षक रहीं।
1997 में राजनीति में उतरीं। रायरंगपुर नगर पालिका से भाजपा पार्षद बनीं। चेयरपर्सन भी बनीं।
पति बैंक कर्मचारी थे। पति और दो बेटों की मौत के बाद बेटी इतिश्री मुर्मू ही हैं। इति भी बैंक कर्मचारी हैं।
सबसे अधिक अंतर से जीते राष्ट्रपति

साल- 1957
राष्ट्रपति- राजेंद्र प्रसाद
पक्ष में- 99.3%
विरोध में- 0.4%
सबसे कम अंतर से जीते राष्ट्रपति

साल- 1969
राष्ट्रपति- वीवी गिरि
पक्ष में- 50.2%
विरोध में- 48.7%

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...