महंत डॉ. नरेशपुर महाराज ने की प्राकृतिक आपदा पीडित परिवार की आर्थिक मदद ,
मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने 700 किमी दूर जाकर सौंपी मदद
पंच ,सरपंच , व ग्रामीणों ने महन्त  महाराज का जताया आभार

प्रदीप बोहरा @जागरूक जनता
मेहंदीपुर बालाजी विश्व प्रसिद्ध आस्था धाम मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पीठाधीश्वर महन्त डाक्टर नरेश पुरी महाराज ने मानवता का परिचय देते हुए  जालौर जिले के डाबली गांव में गत 26 नवम्बर को आकाशीय बिजली गिरने से लिखमाराम जाट की 18 वर्षीय बालिका रवि कुमारी मौत हो गई साथ ही तीन भैंसों की भी मौत हो गई ।  रवि कुमारी के पिता लिखमाराम मानसिक रूप से कमजोर है और परिवार की आर्थिक हालात भी कमजोर है इस स्थिति को देखते हुए मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट दौसा की ओर से पीडित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज की ओर से रवि कुमारी के परिजनों को 1 लाख रुपये खाद्य सामग्री, वस्त्र सहीत आवश्यक सामग्री गांव पहुंचाकर सहायता प्रदान की गई । इस दौरान गांव के पंच सरपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक बालिका के पिता को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से सहायता प्रदान की गई ग्राम पंचायत सरपंच हनुमाना राम धेडू ने कहा कि मानवता के लिए की गई सहायता को लेकर  बालाजी मंदिर ट्रस्ट व महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज का आभार व्यक्त किया है 700 किलोमीटर पहुंचकर बालाजी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारीयो ने  पीड़ित को संबल प्रदान कर  सराहनीय कार्य किया है   जालौर जिले के डाबली गांव में 26 नवंबर को आकाशीय बिजली गिरने से लिखमाराम  जाट के परिवार में 18 वर्षीय बालिका रवि कुमारी एवं तीन भैंसों की मौत हो गई थी इस पर मेंहदीपुर बाला जी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष  डॉक्टर नरेश पुरी महाराज के निर्देश पर  बालाजी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पीडित परिवार की  तत्काल प्रभाव से आर्थिक मदद पहुंचाकर सहायता प्रदान की गई ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...