सड़क के गड्ढे दे रहे हादसों को दावत, सरकार की इस अनदेखी की सजा भुगत रहे है ग्रामीण

सरकार नहीं दे रहे है ध्यान, निकल गई कंक्रीट

जागरूक जनता @गुड़ामालानी. गुड़ामालानी। उपखंड क्षेत्र के पिपराली से भाम्भुओं का वास जाने वाली सड़क आठ किलोमीटर 2006-2007 में ग्रेवल सड़क बनी हुई है,। आज 17-18 साल बीत जाने के बाद भी इस सड़क का रिपेयर कार्य नहीं हुआ है। इस सड़क के डामरीकरण की लोग लंबे समय से मांग कर रहे है, लेकिन आज दिन तक इस पर डामरीकरण नहीं किया गया। इस पर क्षतिग्रस्त ग्रेवल सड़क व सड़क पर बिखरी हुई कंक्रीट से आवागमन में हर दिन ग्रामीणों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि इस ओर अभी तक किसी का ध्यान नहीं गया है। जबकि ग्रामीणों ने इस समस्या के बारे में और डामरीकरण करवाने की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन महज आश्वासन के अलावा धरातल पर किसी भी प्रकार का कार्य नजर नहीं आ रहा है।
सड़क बनने के बाद से अब तक सही मरम्मत तक नहीं करवाई। इस पर जगह-जगह से टूटी ग्रेवल सड़क में बड़े बड़े गड्ढे व कंकरीट से आवागमन में हर दिन ग्रामीणों को बड़ी परेशानियां उठानी पड़ती है।
आसपास ढाणियों से छात्र छात्राओं को साइकिल से विधालय भी जाना पड़ता है । ऐसे में छात्र छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। परेशान ग्रामीणों ने कई बार सरकार व जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत करा चुके है और डामरीकरण करवाने की मांग कर चुके है। लेकिन केवल आश्वासन ही मिल रहे है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...