19 जनवरी को होने वाले छोटी काशी ज्योतिष महाकुम्भ के पोस्टर का हुआ विमोचन

  • देशभर के 150 ज्योतिष विद्वान करेंगे ग्रह दोषों का निदान
  • छोटी काशी बूंदी में 19 जनवरी को राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन होगा, हरियाली रिसोर्ट में आम जनता को वरिष्ठ विद्वान निःशुल्क परामर्श देंगे
  • देश के नामी ज्योतिष परेशानी की वजह भी बताएंगे…निशुल्क हल भी सुझाएंगे

बूंदी. भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त द्रिक अक्षांश गणित आधारित श्री साकेत पंचांग बूंदी के द्वारा 19 जनवरी को आयोजित होने वाले छोटी काशी ज्योतिष महाकुम्भ एवं परामर्श शिविर के पोस्टर का बुधवार को देवपुरा कोर्ट स्थित गणेश मंदिर में पोस्टर का विमोचन हुआ। पोस्टर का विमोचन आयोजक पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा एवं कार्यक्रम मार्गदर्शक पं .दीनदयाल शास्त्री याज्ञिक सम्राट , सामाजिक कार्यकर्ता पंडित पुरुषोत्तम पारीक ,विश्व ब्राम्हण संघठन जिलाध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश शर्मा तलवास के कर कमलो द्वारा किया गया |

कार्यक्रम में महाकुम्भ प्रभारी अक्षय शास्त्री,सहप्रभारी अभिषेक गौतम ऋग्वेदीय , आसरा संस्थापक रमेश कुमावत , पं .अभिषेक गौतम नैनवा , पं .दीपक कुमार शर्मा , पं .विष्णु तिवाड़ी ,प.गिरिराज, पंडित राकेश, पंडित कृष्णानंद, आचार्य सूर्यनारायण दाधीच,पंडित मुकेश, पंडित सुनील पाराशर , पंडित बाबूलाल , पंडित आशुतोष शर्मा सहित आदि आदि ने आयोजन की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। आयोजक पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि 19 जनवरी को हरियाली रिसोर्ट सिलोर रोड में होने वाले छोटी काशी ज्योतिष महाकुम्भ में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैदिक व ज्योतिष क्षेत्र के लगभग 250 विद्वान विविध विषयों पर शोध पत्रों का वाचन करेंगे |

उद्घाटन सत्र के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आप सभी ज्योतिषियों से निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। कुंडली नहीं होने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। प्रतिवर्ष की भांति एक बार फिर श्री साकेत पंचांग बूंदी की ओर से 19 जनवरी को बूंदी में ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। भविष्य में होने वाली घटनाओं का आकलन करने वाली विधाओं के कई ज्ञानी इस महाकुंभ में निशुल्क परामर्श के लिए आने वालों को परेशानियों से राहत और मुक्ति तक के उपाय सुझाएंगे । उद्घाटन सत्र के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आप सभी ज्योतिषियों से निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। कुंडली नहीं होने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। आपके हाथ की रेखाओं, आपके हस्ताक्षर, आपके मस्तिष्क की रेखाओं के अलावा आपके चेहरे पर आपका भविष्य लिखा है। इसे ज्योतिष महाकुंभ में आने वाले मनीषी आपका भविष्य पढ़ और बांच सकते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...